कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में शनिवार को हुई एक बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना की है। श्री गांधी ने ट्वीटर पर जारी एक संदेश में कहा, ‘‘कर्नाटक के मांड्या जिले में एक भीषण बस दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गयी है और कई घायल हुये हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘ मैं मृतकों के परिजनों के प्रति सम्वेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’’ मांड्या जिले के कनागनामराडी गांव के पास आज अपराह्न एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर विश्वेश्वरैया नहर में डूब जाने से कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह करीब 12 फुट गहरी नहर में गिर गयी।


Download Android App
Download iOS App




