नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पूर्वांचलियों, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के लोगों को दिल्ली पर बोझ समझने की बीमार मानसिकता से ग्रसित हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में बुरी तरह असफल रहने के बाद, अस्पतालों में लंबी लाइनों और दवाइयों की किल्लत के लिए वे अन्य राज्यों के लोगों पर दोष मढ़ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के हेल्थ केयर मॉडल को डेनमार्क में उपलब्ध सुविधाओं पर आधारित बता रहे हैं। नेता विपक्ष ने कहा कि एनआरसी रजिस्टर की आड़ में अपनी खतरनाक मानसिकता का परिचय देने के बाद एक बार फिर बाहरी लोगों का केजरीवाल ने राग अलाप दिया।
उनका यह बयान कि आज 500 रुपए की टिकट कटाकर कोई आदमी बिहार से दिल्ली आता है और अपना लाखों का फ्री में इलाज करवा चला जाता है सर्वथा निंदनीय है।


Download Android App
Download iOS App



