ममता ने खेला हिन्दू कार्ड, 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों को दी सौगात, गीत भी ‌लिखा

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल में हिंदू कार्ड के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दांव खेला है। ममता बनर्जी ने सोमवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में दुर्गा पूजा आयोजकों की बुलाई गई थी। बैठक के दौरान उन्होने कहा दीदी आप लोगों के साथ हैं। सभी पूजा में शामिल हॊ। साथ ही दुर्गापूजा आयोजकों के लिए जमकर प्यार बरसाया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों की पहली बार आर्थिक मदद की सौगात दी गई है। माना जा रहा कि इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के उन आरोपों को खारिज करने की कोशिश की है, जिनमें उन पर अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए काम करने की बात कही जाती है। पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए दस-दस हजार रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है।

राजधानी कोलकाता में जहां तीन हजार वहीं पूरे राज्य में तकरीबन 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियां हैं। इस प्रकार दस-दस हजार रुपये की दर से करीब 28 करोड़ की मदद दुर्गा पूजा समितियों को दी जाएगी। इतना ही नहीं ममता सरकार ने अन्य रियायतें भी देने की घोषणा की है। मसलन, इस बार से पूजा कमेटियों से फायर लाइसेंस शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा और बिजली के बिल में छूट भी मिलेगी। सूत्र बता रहे हैं कि कमेटियों को कोलकाता नगर निगम की ओर से मदद मुहैया कराई जाएगी।

पिछले वर्ष मुहर्रम और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन का वक्त एक साथ पड़ा था। इस दौरान दुर्गा पूजा मूर्तियों के विसर्जन को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने तरह-तरह की बंदिशें लगाईं थीं। जिससे मामला कोलकाता हाई कोर्ट पहुंच गया था। बीजेपी ने इस दौरान हिंदुओं का अपमान करने और एक वर्ग के तुष्टीकरण का आरोप लगाया था। उस वक्त बहुसंख्यकों में इसको लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि पिछले साल के हालात को देखते हुए इस बार ममता बनर्जी सरकार ने हिंदुओं को लुभाने के लिए दुर्गा पूजा कमेटियों को मदद की तैयारी की है।

 ममता ने दुर्गा पूजा के लिए लिखा गीत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल शहर के एक लोकप्रिय दुर्गा पूजा समिति के लिए समर्पित एक थीम गीत लिखा है. ममता ने दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों के एक कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि इस थीम गीत का उद्देश्य ‘अगोमोनी’ (देवी का आह्वान करने वाला पारंपरिक बंगाली गीत) गीतों को वापस लाने का है।

लोकप्रिय गायिक और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक राज्य मंत्री इंद्रनील सेन गीत को अपनी आवाज देंगे। कार्यक्रम के दौरान नेताजी इंडोर स्टेडियम में दर्शकों के सामने गीत गुनगुनाते हुये सेन ने कहा, ‘‘जय मा जय दुर्गा की पंक्तियों में एक भक्ति पक्ष है….’’

Desk Team