नई दिल्ली : दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली प्रवेश स्तर की कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया आज शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिले के संबंध में जारी एडमिशन शेड्यूल के मुताबिक आज (शुक्रवार) सभी निजी स्कूल निदेशालय की वेबसाइट पर अपने दाखिला मानदंड और पॉइंट्स अपलोड करेंगे।
वहीं कल से स्कूलों द्वारा दाखिला फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभिभावकों को 27 दिसंबर तक संबंधित स्कूल में फॉर्म जमा कराने होंगे। नर्सरी दाखिला प्रक्रिया को लेकर स्कूलों के साथ शिक्षा निदेशालय भी सक्रिय हो गया है। शिक्षा निदेशालय को प्राइवेट स्कूल ब्रांच ने सभी स्कूलों को पहले से ही निर्देश दे दिए हैं कि इस बार दाखिला प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
वहीं स्कूलों को दाखिला संबंधी गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए कहा गया है। ज्ञात हो कि शिक्षा निदेशालय ने इस बार नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में कई बदलाव किया है। जिसके तहत निदेशालय ने कक्षाओं के अनुरूप निर्धारित आयुसीमा में अधितक 30 दिन की छूट देने अहम है।
आयु सीमा में यह छूट निर्धारित अधिकतम व न्यूनतम आयु में मिलेगी। निदेशालय ने आयुसीमा में छूट देने का अधिकार स्कूल प्रिंसिपल को दिया है। ज्ञात हो कि दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों की नर्सरी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये शिक्षा निदेशालय मानदण्ड निर्धारित करता है।
ये हैं कुछ खास बातें…
नर्सरी दाखिला में इस बार आयुसीमा में छूट के लिए अभिभावकों को स्कूल प्रिंसिपल से मिलना होगा। यानि की अभिभावक को प्रिंसिपल से खुद मिलकर आवेदन करना होगा। जिसके बाद प्रिंसिपल इस पर विचार करेंगे। शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 3 साल व अधिकतम 4 साल निर्धारित की है। जबकि पहली के लिए 4 से 5 साल व कक्षा 1 के लिये 5 से 6 साल आयुसीमा का नियम बनाया है। आयुसीमा का निर्धारण 31 मार्च 2020 के आधार पर किया जाएगा।
स्कूल से फॉर्म खरीदने होंगे…
अगर आप अपने बच्चे का दाखिला दिल्ली के किसी निजी स्कूल में करवाना चाहते हैं तो आपको उस स्कूल से फॉर्म खरीदकर भरना होगा और उसी स्कूल में जमा करवाना होगा। दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग फॉर्म के लिए 25 रुपए का एमाउंट फिक्स कर चुका है।
इस बार नर्सरी दाखिला पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन पहले शुरू होने जा रही है। स्कूल्स में फॉर्म भरकर सबमिट कराने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर होगी। ओपन सीट्स के लिए बच्चे की डीटेल्स जमा कराने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2019 होगी।
दाखिले के लिए पहली लिस्ट 24 जनवरी 2019 को जारी की जाएगी। वहीं दाखिले की दूसरी लिस्ट 12 फरवरी 2019 को जारी होगी। इसके साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी होगी।


Download Android App
Download iOS App



