नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भरता कम करने के लिये कृषि को विविध रूप देने और उसका ऊर्जा क्षेत्र में उपयोग की जरूरत है। सड़क, परिवहन, राजमार्ग पोत परिवहन, जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री ने यहां कहा, ‘‘कृषि के विविधीकरण और उसका उपयोग ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्र में करने की जरूरत है। इससे न केवल किसान सशक्त होंगे बल्कि सात लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल के आयात बिल में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।’’ यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि किसान बांस, कृषि अवशेष (पराली) से आसानी से एथेनाल का उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि पेट्रोल और डीजल के आयात पर निर्भरत भी कम होगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



