New Delhi News: आज यानी 6 फरवरी को सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में निदेशक सूचना विशाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग के कार्मिक समाज के हर वर्ग तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने में अहम योगदान देते हैं, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
New Delhi News: संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ में इस बार जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें कपिल कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर निखिल मिश्रा और शशांक शेखर शुक्ल को जिम्मेदारी मिली है। राज कुमार को महामंत्री बनाया गया है, जबकि बृज मोहन पांडेय को संयुक्त मंत्री और शुभम चौहान को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रचार मंत्री के रूप में शिव शंकर पाण्डेय और कोषाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद सलीम अंसारी को चुना गया है। ऑडिटर की जिम्मेदारी उमेश कुमार को दी गई है। संघ की कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दुबे, राशि सक्सेना और पंकज पाल को शामिल किया गया है। वहीं कार्यकारिणी की ओर से प्रमोद कुमार और शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया है। ये दोनों अनुभवी अधिकारी संघ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया रही पारदर्शी
संघ के चुनाव का आयोजन निर्वाचन अधिकारी अमित यादव और सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला की निगरानी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयन हुआ। समारोह में अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चंद्र भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जितेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र विजय वर्मा, संजय कुमार और विभाग के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें: जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के 3 अधिकारियों पर गिरी गाज


Download Android App
Download iOS App




