दिल्ली में बारिश का अनुमान

Summary :

NULL

नई दिल्ली  : दिल्ली में आज बारिश होने का अनुमान है जिससे राजधानीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आशिंक रूप से बादल छाये रहेगे। इसके साथ ही शाम को बारिश, तूफान या धूलभरी आंधी आने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी हल्के बादल छाये रहने और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

– वार्ता

Desk Team