देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर के मौसम में अचानक हुआ यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। बारिश से दिल्ली वासियों को वायु प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद ही खराब स्तर तक पहुंच चुकी थी। उम्मीद है कि बारिश के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले गिरने के भी आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 5 फरवरी को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद आने वाले 5-6 दिनों तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ठंड में दिल्ली ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली का तापमान वर्षों के बाद 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।


Download Android App
Download iOS App



