केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को कहा कि एससी/एसटी अधिनियम में संसद द्वारा किये गए संशोधन की समीक्षा नहीं की जाएगी। एससी/एसटी अधिनियम में संशोधन को लेकर कुछ संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद की पृष्ठभूमि में उन्होंने यह बात कही।
महाराष्ट्र के नागपुर में रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर सरकार द्वारा जारी परामर्श के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में बदलाव की मांग करने वालों को दलितों को लेकर अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए और उनसे अच्छे से पेश आना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



