CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, 10 गौशालाएं होगी आधुनिक, लीज एक्सटेंशन समझौते के प्रमाणपत्र दिए

Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative

Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative: आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में गौमाता की सेवा और संरक्षण के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए दिल्ली की गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन समझौते के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा, सहायता राशि दी गई। प्रथम चरण में 10 आधुनिक गौशालाओं पर फोकस रखा गया है, जहां निराश्रित गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा।

10 गौशालाओं को आधुनिक करने पर ध्यान

Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative
Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative

यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और करुणा का विस्तार है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शीघ्र ही 40 गौशालाओं को सभी सुविधाओं से लैस कर सेवा, गोबर से ऊर्जा और स्वच्छता के इस अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत 10 गौशालाओं को आधुनिक करने पर ध्यान दिया जाएगा साथ ही गायों को अच्छा खाना, उपचार के लिए सुविधा और रहने के लिए साफ-सुथरी गौशाला बनाई जाएगी।

बायोगैस बनाने की व्यवस्था

Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative
Rekha Gupta Modern Gaushala Initiative

गोशाला को आधुनिक बनाने के साथ ही गोबर से बायोगैस बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे नए विकल्प तैयार होंगे और पर्यावरण संरक्षित होगा। CM रेखा गुप्ता ने बताया कि गौसंरक्षण धार्मिक आस्था से जुड़ने के साथ ही हमारी संस्कृति और पर्यावरण से भी जुड़ा है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा औऱ आवारा पशुओं की देखभाल की जाएगी।

ALSO READ: 1000 से ज्यादा फर्जी बम की धमकी देने वाला ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मैसूर से धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।