सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र लीक होने और दुबारा परीक्षा कराए जाने की घोषणा के बाद सिर्फ छात्रों में ही रोष नहीं है बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षक भी बहुत निराश हैं। पेपर लीक होने की खबर के बाद देश के मशहूर उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने सीबीएसई बोर्ड और सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने सीबीएसई से सवाल करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हक है जानने का कि पेपर कैसे लीक हुआ? किसने लीक किया? और कौन गारंटी लेगा कि सीबीएसई का पेपर दुबारा लीक नहीं होगा? रॉबर्ट ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि मैं दो बच्चों का पिता हूं और मेरे दोनों बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
मैं उन लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की परेशानी को समझ सकता हूं कि वह अभी किस तनाव और पीड़ा से गुजर रहे होंगे। उन्होंने लिखा है कि फिर से परीक्षा ले लेना कोई ऑप्शन नहीं है। फिर से परीक्षा की तैयारी करना परेशान करने वाला है और यह उनके बेस्ट परफॉरमेंस में किसी तरह से मदद नहीं करेगा। रॉबर्ट ने जमकर सीबीएसई पर हमला बोला है। आप उन गरीब परिवार वालों के बारे में सोचिए जिन्हें फिर से परीक्षा केंद्र पर जाना होगा और उनके लिए यह कितना पीड़ा दाई होगा। उन्होंने पिता के दर्द को बखूबी समेटने की कोशिश की है।
उन्होंने लिखा है कि मैं सीबीएसई और सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि पेपर आखिर लीक कैसे हुआ? इस पूरे प्रकरण में कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई को समझना होगा कि दोबारा परीक्षा लेना किसी समस्या का सॉल्यूशन नहीं है बल्कि इसे फुल प्रूफ बनाए जाने की जरूरत है। क्या सिस्टम समझ पा रहा है कि लाखों छात्र किस तरह की परेशानी और दवाब से गुजर रहे हैं। किसी सिस्टम की नाकामी की सजा विद्यार्थियों को क्यों भुगतनी पड़ेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



