दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीएसई परीक्षा प्रश्नपत्रों के कथित रूप से लीक होने के मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उन छात्रों के लिए ‘अफसोस और दुख’ है जो पुन: परीक्षा में बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के गणित और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र प्रश्नपत्रों की पुन: परीक्षा की घोषणा की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे वास्तव में उन छात्रों के लिए अफसोस और दुख है, जिन्हें बिना किसी गलती के फिर से परीक्षा देनी होगी। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



