Sanjay Bhandari Property Seizure: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने हथियार डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दे दी है। संजय भंडारी एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी है। ईडी ने अदालत से भारत और विदेश में मौजूद उसकी संपत्तियों को जब्त करने की मांग की थी। अदालत ने संपत्तियों को दो हिस्सों, सूची A और सूची B में बांटा है। कुछ संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति दे दी गई है, जबकि बाकी संपत्तियों पर अब 18 जुलाई को सुनवाई होगी।
ED की याचिका पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से संजय भंडारी की संपत्तियों को जब्त करने की अपील की थी, जिसका उसकी ओर से विरोध किया गया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले 31 जनवरी को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी की संपत्तियों को जब्त करने की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियों
ईडी के मुताबिक, भंडारी के पास दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के अलावा दुबई और ब्रिटेन में भी बेनामी संपत्तियां हैं। एजेंसी का दावा है कि इन संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ताजा कोर्ट आदेश के बाद अब इन संपत्तियों को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
संजय भंडारी पर 655 करोड़ रुपए की अघोषित विदेशी आय और 196 करोड़ रुपए की कर चोरी के आरोप हैं। अब सब की नजर 18 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।


Download Android App
Download iOS App




