नई दिल्ली : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गत 22 नवंबर की रात 8 बजे सफरदजंग रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना हुई ट्रेन से कुछ बुजुर्गों को मथुरा में उतारे जाने के मामले पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है। पार्टी कार्यालय में एक प्रेसावार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की काफी महत्वपूर्ण योजना है। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है।
ऐसे में कई बार अति उत्साह में बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब हजारों की संख्या में लोग इस योजना के तहत देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं तो इस मुद्दे को बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और हमें इस मामले की पूरी जानकारी है। हम इसे देख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



