Delhi: अस्पताल जा रही महिला बनी जालसाजों का शिकार, झाड़-फूंक के नाम पर 3 लाख के गहने ठगे

Summary :

Shastri Park Occult Practice Fraud: नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शास्त्री पार्क इलाके में जालसाजों ने इलाज के लिए अस्पताल जा रही एक महिला के सभी दुख और कष्टों को दूर करने के नाम पर उनसे करीब तीन लाख रुपए के गहने ठग लिए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता रचना (37) के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता महिला रचना अपने परिवार के साथ तिलक वाली गली न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती…

Shastri Park Occult Practice Fraud: नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शास्त्री पार्क इलाके में जालसाजों ने इलाज के लिए अस्पताल जा रही एक महिला के सभी दुख और कष्टों को दूर करने के नाम पर उनसे करीब तीन लाख रुपए के गहने ठग लिए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पीड़िता रचना (37) के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता महिला रचना अपने परिवार के साथ तिलक वाली गली न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। रचना का आरोप है कि वह गत 24 अप्रैल को घर से लोक नायक अस्पताल जा जाने के लिए निकली थी।

ठगी का नया पैंतरा

जब वह सुबह करीब 11 बजे शास्त्री पार्क पहला पुस्ता के पास पहुंची तो दो लड़कों ने शिव मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। एक लड़के ने कहा कि वह खाटू श्याम का भक्त है और झाड़ फूक के लिए मंदिर जाना है। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। एक ने कहा तुम अच्छी महिला लग रही है, लेकिन पति ने तुम्हें खूब परेशान कर रखा है। लड़के ने आगे कहा वह उनका सारा कष्ट दूर कर देगा। उसने महिला को साथ में जीरो पुस्ता शास्त्री पार्क तक चलने को कहा। महिला उनके साथ चलती रही। इसी दौरान आरोपियों ने उनके सोने के गहने उतारने के लिए कहा ताकि उन्हें शुद्ध कर दे और उनके सारे दुख व कष्ट दूर हो जाएं। महिला ने उसकी बातों में आकर करीब ग्राम का सोने का टॉप्स उतार कर लड़के को दे दिया।

3 लाख के गहने लेकर फरार हो गए आरोपी

इसके बाद उन्होंने महिला से घर से सारे गहने लाकर देने के लिए कहा। महिला उनकी बातों में आ गई और घर से दो ग्राम की सोने की अंगूठी, नौ ग्राम के सोने के झाले, तीन ग्राम की सोने की बाली, चार-चार ग्राम के दो सोने की मंगलसूत्र लेकर आ गई और दोनों लड़कों को दे दिए। लड़कों ने कहा ये सारे गहने यही जमीन में दबा देता हूं। तुम 5 दिन बाद निकालकर ले जाना। सोना भी शुद्ध हो जाएंगे और कष्ट भी दूर हो जाएंगे। शक होने पर महिला ने मना कर दिया। तब एक लड़के ने महिला को लकड़ी दी और उसे लेकर थोड़ी दूर चौराहे पर जा कर खड़े होने के लिए कहा। महिला लकड़ी लेकर चौराहे के पास पहुंच गई। उसने जब पीछे मुड़कर देखा तो दोनों आरोपी सारे गहने लेकर फरार हो चुके थे। जिसके बाद महिला ने थाने में ठगी की शिकायत दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।