शत्रुघ्न सिन्हा बोले- कुमार विश्वास को उम्मीदवार नहीं बनाया जाना अफसोसजनक

Summary :

NULL

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और आशुतोष को नजरअंदाज करने पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि आप की ओर से सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया जाना जनता की ताकत के खिलाफ पैसे की ताकत का परिचायक है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

गौरतलब है कि आप ने दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 16 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सर्वश्री संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा ने सिंह की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कवि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मित्र कुमार विश्वास के लिए बेहद अफसोस है।

भाजपा नेता ने कहा कि आप की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी एवं पत्रकार आशुतोष का नाम भी दरकिनार किए जाने को लेकर उन्हें बहुत आश्चर्य है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team