पंजाबी बाग में जुए के अड्डे पर एसटीएफ की रेड, दस गिरफ्तार

Summary :

Delhi : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने पंजाबी बाग इलाके में चल रहे अवैध जुआ और सट्टा के अड्डे पर रेड कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 64,590 रुपये नकद, ताश के पत्तों की 35 सीलबंद गड्डियां, 156 खुले ताश के पत्ते, सट्टा पर्चियां और अन्य सामान बरामद किया है। डीसीपी (वेस्ट) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 16 जून को एसटीएफ की टीम सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग स्थित सीमेंट साइडिंग के पास खुलेआम जुआ और सट्टा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहां कई…

Delhi : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने पंजाबी बाग इलाके में चल रहे अवैध जुआ और सट्टा के अड्डे पर रेड कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 64,590 रुपये नकद, ताश के पत्तों की 35 सीलबंद गड्डियां, 156 खुले ताश के पत्ते, सट्टा पर्चियां और अन्य सामान बरामद किया है।

डीसीपी (वेस्ट) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 16 जून को एसटीएफ की टीम सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग स्थित सीमेंट साइडिंग के पास खुलेआम जुआ और सट्टा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वहां कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एकत्र होकर अवैध गतिविधियों में भी शामिल होते हैं।

सूचना को पुख्ता कर एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबीर सिंह के नेतृत्व में एसआई सुदीप पुनिया, यशस्वी खत्री, एएसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल बसंत कुमार और कांस्टेबल प्रिंस कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और जुआ व सट्टा खेल रहे 10 लोगों को मौके से दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की (48), पुनीत (30), अमित कुमार (47), सौरव (20), आशिक लोहार (40), तोहिक खान (19), कृष्णा (27), मनोज कुमार (39), सुनील कुमार (36) और आकाश (29) के रूप में हुई है। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि आरोपियों के पास से 64,590 रुपये नकद, ताश के पत्तों की 35 सीलबंद गड्डियां, 156 खुले ताश के पत्ते, 20 सट्टा पर्चियां, कार्बन शीट सहित एक सट्टा लेखन पैड तथा रिकॉर्ड रखने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पेन बरामद किया गया।

जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध

बरामद सभी सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एप्लीकेशन के माध्यम से की गई, ताकि जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध रह सकें।

DCP के अनुसार, इस संबंध में थाना पंजाबी बाग में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 12/9/55 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध सट्टा और जुआ सिंडिकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा इसके संचालन का नेटवर्क कितना बड़ा है। डीसीपी ने कहा कि पश्चिम जिला पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए योग बहुत आवश्यक : एलजी तरनजीत सिंह संधू

Avinay