संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस क्षेत्र में इकट्ठा हुए। अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र मंडी हाउस में इकट्ठा हुए और उन्होंने सीएए से ‘आजादी’ के नारे लगाए।

इस दौरान छात्र पोस्टर भी लिए हुए थे जिन पर ‘हम सीएए के खिलाफ एकजुट हैं’, ‘अगर तुम डीसेंट (सभ्य) होते तो डिसेंट (असंतोष) को समझते’ जैसे नारे लिखे हुए थे। छात्र मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



