इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज अपने गृह नगर इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों की सूची के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। श्रीमती महाजन आज सुबह धनतेरस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों से भेंट कर रहीं थीं। इस दौरान संवाददाताओ ने उनसे इंदौर के पार्टी प्रत्याशियों के बारे में सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्याशियों के चयन के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में उनसे कोई नहीं मिला है।
स्थानीय समाचार पत्रों में भाजपा की इंदौर विधानसभा प्रत्याशियों की सूची श्रीमती महाजन के विदेश में होने के कारण लंबित रहने की खबरें सामने आईं थीं, जिसके बाद श्रीमती महाजन की ये प्रतिक्रिया आई है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 176 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से एक भी शामिल नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



