लोगों की सेवा करने में सच्चा आनंद : रॉबर्ट वाड्रा

Summary :

अष्टमी के अवसर के साथ-साथ, जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने कार्यालय के बाहर भोजन और शरबत परोसा।

नई दिल्ली : लोगों की सेवा करना एक सच्चा आनंद है। यह कहना है उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा का। अष्टमी के अवसर के साथ-साथ, जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने कार्यालय के बाहर भोजन और शरबत परोसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोगों को भोजन खिलाकर खुशी को बांटने का इस से बेहतरीन तरीका नहीं था।

लोग आए, खाना खाया और मुझे आशीर्वाद दिया। लोगों की सेवा करना एक सच्चा आनंद है। उन्होंने लिखा कि आंकड़ों के अनुसार, भारत में 19 करोड़ 59 लाख लोग कुपोषित हैं। जो कुल जनसंख्या का लगभग 14.8 फीसदी है। ऐसे में खुशियों को मनाने का सबसे अच्छा तरीका भूखों को भोजन करवाना है। जिससे सच्ची दुआ मिलती है।

Desk Team