झारखंड में कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर से पुलिस ने कल देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उग्रवादी रविंद्र यादव समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर कल देर रात बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने कोडरमा स्टेशन परिसर से उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी रविंद्र यादव उर्फ डॉक्टर और एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार रविंद्र की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में लंबे समय से तलाश थी। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों को एसटीएफ अपने साथ बिहार ले गयी है।


Download Android App
Download iOS App




