Uttam Nagar में जिहादियों ने हिंदू युवक के साथ खेली खूनी Holi, गैंग के साथ तरुण को उतारा मौत के घाट; मृतक के पिता ने खोले सारे राज….; देखें Video

Uttam Nagar murder case

Uttam Nagar murder case: 4 मार्च 2026 को जहां पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ था, वहीं भारत की राजधानी दिल्ली खूनी होली में डूबी हुई थी। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के मौके पर हुए एक छोटे से झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, होली के दौरान 10 साल के बच्चे के गुब्बारा फेंकने को लेकर दो समुदाय में बहस हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा हिंसा तक पहुंच गया और मुस्लिम समुदाय के 10 से 15 लोगों ने एक हिंदू घर को निशाना बनाया और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

Uttam Nagar Murder Case: क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के दौरान तरुण नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

Uttam Nagar Murder: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि एक छोटी बच्ची ने कुछ गुब्बारों में रंग भरकर छत से नीचे फेंके। इस दौरान सड़क पर एक महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। महिला मुस्लिम समुदाय की थी। इस पर महिला चिल्लाने लगी। इस बीच, लड़की के माता-पिता ने महिला से लड़की की गलती के लिए माफी मांगी लेकिन महिला शांत नहीं हुई और अपने परिवार वालों को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर हिंदू परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें हमारे बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान मुस्लिम परिवार के 10 लोगों ने मेरे बच्चे को लोहे की रॉड से पीटा और उसकी छाती पर पैर रखकर उसे मार डाला। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Uttam Nagar Crime News: पुलिस कार्रवाई शुरू

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: मिडिल ईस्ट में भीषण हमले की आहट! अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया निर्देश, इन 12 से अधिक देशों को तुरंत छोड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।