देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। मौजपुर और ब्रहमपुरी में मंगलवार सुबह पत्थरबाजी शुरू हो गयी है। वहीं करावल नगर में कुछ लोगों ने टायर मार्केट में आग लगा दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों के विधायकों और अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान 6 मेट्रो स्टेशन बंद किये गए है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मंगलवार को ट्वीट ट्वीट कर जानकारी दी है, ‘‘जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्कलेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही मेट्रो जाएगी। CAA के समर्थन और इसके विरोध में जाफराबाद, मौजपुर एवं बाबरपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कारणों से सोमवार को ये मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये थे। बंद किए गए पांचों मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रूक रही हैं। मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
.jpg)
सोमवार शाम उद्योग भवन, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया था लेकिन बाद में इन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बहाल कर दी गई थीं।
मौजपुर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गयी है जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। इससे पहले हिंसक प्रदर्शन की वजह से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को रविवार सुबह भी बंद कर दिया गया था। दोपहर में मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। इस लाइन पर कुछ देर मेट्रो बाधित भी रही थी।
मौजपुर समेत आज सुबह कई इलाको में हुआ पथराव आज सुबह मौजपुर और कई इलाको में हुआ पथराव। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पथराव के बाद आगजनी भी की। जाफराबाद मेट्रो के आस पास कई सौ लोग मौजूद हैं और कई महिलाये क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुलाई बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार हो रही हिंसा को लेकर बैठक बुलाई है. इस बैठक को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. इसके साथ ही मिश्रा ने केजरीवाल की बैठक को लेकर ट्वीट करके तीन सलाह भी दीं हैं.

केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘’दिल्ली के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति के लिए मैं चिंतित हूं. हम सभी को मिलकर अपने शहर में शांति बहाल करने के लिए प्रयास करने चाहिए. मैं फिर से सभी को हिंसा से दूर करने का आग्रह करता हूं. कुछ ही समय में हिंसा से प्रभावति इलाकों के विधायकों और अधिकारियों से बैठक करूंगा.’’



Download Android App
Download iOS App



