चीन में कोरोना वायरस से 2,663 लोगों की मौत, 508 नए मामलों की पुष्टि

Summary :

25 फरवरी को चीन में कोरोना वायरस के 508 नये मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इस घातक विषाणु के कारण 71 और लोगों की मौत हुई है।

पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है और अब यह वायरस देश के 31 प्रांतों में फैल गया है। चीन में कोरोना वायरस से 71 और लोगों की मौत, 508 नये मामलों की पुष्टि की गयी है।चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इसके 508 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल 77,658 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 71 और लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 2,663 हो गई।
मंगलवार को चीन में कोरोना वायरस के 508 नये मामलों की पुष्टि हुई है जबकि इस घातक विषाणु के कारण 71 और लोगों की मौत हुई है। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार इस संक्रमण से हुबेई प्रांत में 68, शानडोंग प्रांत में दो तथा गुआंडोंग प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले दिनों आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण 51,000 से अधिक मरीजों को निमोनिया भी हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है। 

CAA हिंसा पर बोले ओवैसी- शर्म की बात है जब विदेशी गणमान्य यहां तब भड़की हिंसा

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन  के विशेषज्ञों ने कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में अस्पतालों का दौरा किया। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 23 जनवरी से शहर को बंद कर दिया गया है और यहां बहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगा दिया गया है। 

Desk Team