नयी दिल्ली : उत्तर पूर्व दिल्ली के चांदबाग इलाके में हिंसा के ताजे दौर के तहत मंगलवार शाम को दंगाइयों ने दुकानों में आग लगा दी और पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन यह प्रयास व्यर्थ रहा। साथ ही सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत के बाद मौजपुर, जाफराबाद, करावलनगर और चांदबाग में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दंगाइयों ने बेकरी की एक दुकान और फलों के कई ठेलों को फूंक दिया। पुलिस के अनुसार उत्तरपूर्व दिल्ली में हिंसा में कम से कम दस लोगों की जान चली जाने की खबर है।


Download Android App
Download iOS App



