अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी व अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को दिल्ली के एक स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ में शामिल होने के दौरान ब्लॉक प्रिंट वाली ड्रेस को चुना, सफेद रंग के ड्रेस के ऊपर रंग-बिंरगे फूलों के प्रिंट थे।
वहीं, ट्रंप की बेटी इवांका राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में सफेद शेरवानी और पैंट में नजर आईं। जबकि समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक काले रंग का सूट पहना था और लाल रंग की टाई लगा रखी थी।
मेलानिया ट्रंप ने यहां के मोतीबाग स्थित सर्वोदय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। इस स्कूल में बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराकर विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। मेलानिया ने ‘हैप्पीनेस क्लास’ में मौजूद बच्चों से बातचीत की और खुश रहने के गुर जाने।
मेलानिया का स्वागत रंगीन पारंपिरिक पोशाक पहने बच्चियों ने उन्हें माला पहनाकर व माथे पर तिलक लगाकर किया।
वहीं, इवांका ट्रंप अपने पिता के साथ राष्ट्रपति भवन में हुए औपचारिक स्वागत समारोह में ‘ऑल व्हाइट’ लुक में नजर आईं।

इवांका को डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन सफेद शेरवानी और पैंट में देखा गया। शेरवानी में नेहरू कॉलर था और बटन लगे थे। उन्होंने कानों में पारंपरिक पोल्की ईयररिंग पहनकर अपने लुक को पूरा किया।


Download Android App
Download iOS App



