पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ महीनों में हुई राजनीतिक हत्याओं के बारे में धनखड़ ने मुखर होकर आवाज उठाई है जिसके लिए उन्हें ममता बनर्जी सरकार की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
राज भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 28 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वह 28 अक्टूबर की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 30 अक्टूबर को कोलकाता लौटेंगे।
वह 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद राज्यपाल एक नवंबर से महीने भर के लिए दार्जिलिंग की यात्रा पर जाएंगे।
धनखड़ की दार्जिलिंग यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अविभाजित गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो चुके हैं और इसके बाद पर्वतीय क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



