देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की एक घटना सामने आई है, पीड़ित लड़की ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी साझा की है। वहीं दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हुए हैं, लड़की ने बताया कि वह मेट्रो से जोरबाग तक जा रही थी। वहीं आरोपी ने पहले लड़की से एक पता पूछा, लड़की ने उस शख्स की मदद कर दी। लड़की ने आगे बताया कि जब मैं जोरबाग स्टेशन पर रुक कर कैब बुक करने लगी तो वह शख्स दोबारा मदद मांगने के बहाने से मेरे पास आकर बैठ गया।
दिनदहाड़े लड़की के साथ हुई बदसलूकी
लड़की ने बताया कि आरोपी के हाथ में एक फाइल थी, जिसकी ओर इशारा करते हुए वह लड़की को कुछ दिखाने लगा। लड़की ने कहा जब वह फाइल देखने के लिए थोड़ा झुकी तो आरोपी उसके सिर को अपने प्राइवेट पार्ट की तरफ झुकाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद डर कर लड़की वहां से भाग कर एक पुलिस कर्मी के पास गई और उसे पूरी घटना की जानकारी दी, पुलिस कर्मी ने लड़की को ऊपर जाने के लिए कहा। भागते- भागते जब लड़की स्टेशन पर ऊपर पहुंची तो वहां उसे बहुत से पुलिस कर्मी दिखे।
लड़की ने ट्वीट कर बताया पूरा घटनाक्रम
लड़की ने एक बार फिर अपने साथ घाटी पूरी घटना को उन पुलिस कर्मियों को बताया और दावा किया कि यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई होगी। इसके बाद लड़की को कंट्रोल रूम ले जाया गया और फुटेज दिखाया। वीडियो में लड़की ने आरोपी शख्स को पहचान लिया। लड़की ने अपने ट्वीट में आगे लिखा की उसे किसी भी तरफ से कोई मदद नहीं मिली है, पीड़िता का कहना है कि वह सालभर से मेट्रो में सफर कर रही है लेकिन इस घटना से वह भयभीत है। लड़की का ट्वीट अब वायरल हो गया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।