दिल्ली के उपराज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों का दिल जीता

Summary :

दिल्ली के उपराज्यपाल हर दिन दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली के नागरिकों के मध्य प्रतिदिन कार्य करते दिख रहे हैं। 10 मई को जब पंजाब केसरी के वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब अपने संस्थापकों की स्मृति में हर साल की तरह महामृत्युंज्य मंत्र जाप कर रहा था तो दिल्ली के उपराज्यपाल उनके बीच उपस्थित होकर हर व्यक्ति से मिलकर यहां तक कि उन्होंने सब परिवार के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों के मध्य जमीन पर बैठकर बड़ी श्रद्धा से शंकर साहनी द्वारा मंत्र जाप सुना। यह मंत्र जाप बहुत पवित्र होता है, जहां विश्व कल्याण और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की…

दिल्ली के उपराज्यपाल हर दिन दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली के नागरिकों के मध्य प्रतिदिन कार्य करते दिख रहे हैं। 10 मई को जब पंजाब केसरी के वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब अपने संस्थापकों की स्मृति में हर साल की तरह महामृत्युंज्य मंत्र जाप कर रहा था तो दिल्ली के उपराज्यपाल उनके बीच उपस्थित होकर हर व्यक्ति से मिलकर यहां तक कि उन्होंने सब परिवार के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों के मध्य जमीन पर बैठकर बड़ी श्रद्धा से शंकर साहनी द्वारा मंत्र जाप सुना।

यह मंत्र जाप बहुत पवित्र होता है, जहां विश्व कल्याण और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है और सबको एक तरह की ओढऩी, जिस पर ओम् नम: शिवाय लिखा होता है, पहनाई जाती है ताकि सभी एक तरह महसूस करें। कोई अमीर-गरीब नहीं, कोई किसी अलग धर्म का न दिखे। उस समय सबका एक ही धर्म मानवता का होता है, जो सबके मंगल की कामना करता है। यहां तक 60 की उम्र से लेकर 97 के वरिष्ठ नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।


उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एक पंथ दो काज किये। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के काम की प्रशंसा तो की ही साथ-साथ उन्होंने हर नागरिक को दिल्ली की सफाई और विकास की जिम्मेदारी दे दी और बड़े मीठे शब्दों में सबको कहा कि यह आपकी दिल्ली है और आप ही इसे साफ बना सकते हो और आप घर के बड़े हो तो आप अपने घर के बच्चों को सफाई रखना सिखा सकते हो। समाज को अपने अनुभवों से दिशा दे सकते हो। वाह! एल.जी. साहब आपने सबका दिल जीत लिया। यानि आपने दिल्ली के जनाधार का दिल जीत लिया।

एक-एक व्यक्ति जो वहां से प्रसाद ग्रहण करके निकल रहा था यही कह रहा था दिल्ली का राज्यपाल बहुत बढिय़ा मिलनसार व्यक्ति है यही नहीं लोगों ने वैष्णो देवी से आए मुख्य पंडित पिंटू जी महाराज और बोर्ड मैम्बर ललित, भसीन, लोकेश जीे, कुलभूषण जी के दर्शन किए। यही नहीं कोलकाता से विशेष रूप से आए जज जगदीश शर्मा जी, दिल्ली के पूर्व जज जी.एस.सस्तानी जी, डा.हर्ष महाजन के साथ आए दिल्ली के प्रमुख डॉक्टर डॉ. अनिल कोहली, डॉ. आशा, डॉ. ऋतु महाजन, डॉ. मालविका सभरवाल, डॉ. रेणु और केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी की पत्नी बबिता मल्होत्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके मदन लाल खुराना जी की पत्नी, राजकुमार भाटिया, मंत्री आशीष सूद की पत्नी अनू सूद जो हर साल बड़ी भावना से उपथित रहती हैं।


यही नहीं एम.पी. राम बिघूड़ी जी, प्रवेश वर्मा, मनजिन्दर सिंह सिरसा, अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और उनकी पत्नी ने लोगों के मध्य बैठकर उनका दिल जीता, एम.एल.ए. हरीश खुराना, अशोक गोयल, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही बहुत से बुजुर्गों के साथ उपस्थित रहे। हर ब्रांच के सदस्य उनके ब्रांच हैड मौजूद रहे।


यही नहीं 12 तारीख को रोमेश जी के बलिदान दिवस पर सैकड़ों बुजुर्गों को आर्थिक सहायता, उनके जरूरत का सामान, राशन, फल, व्हीलचेयर, छडिय़ां, कमर की बैल्ट, नेककॉलर बांटे गए।

इस प्रकार से वरिष्ठ नागरिक क्लब के दोनों तरह के बुजुर्ग जो सम्पन्न परिवारों से और आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गो के लिए लगातार दो प्रोग्राम करके गर्मी की 3 महीने की छुट्टियां कर दी गईं। बहुत से लोगों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनके नाम और फोटो हम अगली बार देंगे।

PunjabKesari Varishth Nagrik Kesari, Wed, 13 May 26

 

Kiran Chopra