दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने का बनो सबब।
हर गरीब, मजलूम में देखो, दुनियां बनाने वाला रब।
रोशन करो अंधेरी दहलीज, जलाकर प्यार का चिराग।
औरों से की भलाई, हमेशा लौटकर आती है सब।
वरिष्ठ नागरिकों के खुशहाल जीवन, मस्ती व आनंद के लिए मधुर गीत-संगीत प्रतियोगिताओं, लघु नाटकों, मजेदार किस्सों, -कहानियों हंसी- मजाकभरी नौक- झौंक, प्रश्नोत्तरी से मनोरंजन करने की दमदार गतिविधियां वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब संचालित करता है। पुरानी पीढ़ी के बुजुर्ग भी यहां शेरो-शायरी, नजमों से, पंजाबी टप्पों, चुटकुलों से खुशियां पाते व अपना आनंदायक दिल बहलाते हैं। आजकल गर्मी की छुट्टियां हैं तो हमारे बहुत सारे सदस्य अपने परिवारजनों, बच्चों के साथ देश-विदेश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर हैं। कुछ सदस्य तीर्थ यात्रा की तैयारियां कर रहे हैं। कई सदस्य सावधानी से रहकर दिल्ली में मित्र-बंधुओं के साथ एंजाय कर रहे हैं। गर्मी अधिक है, भरपूर मात्रा में पानी पीयें। धूप से बचकर रहें। सावधानी में ही सुरक्षा है। अभी कुछ दिनों के पश्चात सदस्यों के लिए मजेदार, खुशियोंभरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिससे सदस्यों का मनोबल तो बढ़ेगा साथ ही साथ खुशियां ही खुशियां मिलेंगी। अत: क्लब के 21वें वर्ष में सदस्यों से आग्रह है कि वे छुट्टियों के दौरान आपस में साथियों, मित्रों के साथ मिलकर हंसी-खुशी देने वाले कार्यक्रम, चुटकुलों के आधार पर तैयार करें। केसरी क्लब, हमेशा सदा मुस्कुराते रहो का संदेश वाहक रहा है। आजकल जिस प्रकार बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, उसके लिए हंसना-हंसाना और सुरक्षित रहना अति आवश्यक है। इसीलिए डांस-योगा, हास्य योगा और क्रियात्मक योगासन, प्राणायाम, हमारी शाखाओं के अनिवार्य अंग हैं।
हमारे कार्यक्रमों की प्रथा है कि हंसी खुशियों वाले कार्यक्रमों मेंं अपशब्द ना हों। बड़े-बुजुर्गों के लिए सम्मानदायक शब्दों का प्रयोग करें। मर्यादा में रहकर नई सुन्दर रचनाएं तैयार करें। अत: मस्त, व्यस्त, स्वस्थ रहें।


Download Android App
Download iOS App



