आजादी के अमृत महोत्सव पर देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जब से हमने वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब फेसबुक पेज पर तथा दैनिक पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह की ओर से आओ! आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं, घर-घर तिरंगा लहराएं अभियान चलाया। हमें हजारों व्हाट्सअप तिरंगे झंडों के साथ वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब सदस्यों के सामूहिक, मित्र बन्धुओं, बच्चों, पंजाब केसरी स्टाफ के साथ वीडियोज, देशभक्ति भावना से ओतप्रोत संदेश, प्रेरणादायी राष्ट्रीय विचार, शुभकामनाएं मिली। जिन्हें हमने संचार माध्यमों से प्रचारित व प्रसारित किया। सबने इसे बड़े उत्साह व उमंग से मनाया। इन सभी देश प्रेमी गीतों, विचारों से नई उभरती युवी पीढ़ी में जिस प्रकार राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता का संदेश गया, वहीं बालमन, युवा पीढ़ी पर इसके गहरे, अच्छे संस्कारों का भी प्रभाव पड़ा। जिस प्रकार बचपन में हम रेडियो, टीवी पर स्वतंत्रता दिवस पर सारा दिन देशभक्ति के गीतों को सुनकर झूम उठते थे। ठीक उसी प्रकार इस बार फिर सारे देश में आजादी के अमृत महोत्सव पूरे जोश तथा जुनून से मनाया। इस अभियान की सफलता में बच्चों, बड़ों, हमारे वरिष्ठ नागरिकों, शुभचिंतकों, सहयोगी डाक्टर टीम, समाज सेवियों का मैं दिल की गहरार्ई से धन्यवाद करती हूं। सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
Summary :
जिस प्रकार बचपन में हम रेडियो, टीवी पर स्वतंत्रता दिवस पर सारा दिन देशभक्ति के गीतों को सुनकर झूम उठते थे। ठीक उसी प्रकार इस बार फिर सारे देश में आजादी के अमृत महोत्सव पूरे जोश तथा जुनून से मनाया।


Download Android App
Download iOS App



