वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब वरिष्ठजनों को हर समय नई खुशियां, नव प्रेरणा तथा सुरुचिपूर्ण कार्यों से विशेष ऊर्जा का संचार करता है। गत् दिनों चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा के सुपुत्रों के शुभ विवाह उत्सव उपलक्ष्य में ब्लैसिंग्स पार्टी का भव्य आयोजन सुसज्जित पंजाबी बाग क्लब नई दिल्ली के विशाल सभागार में किया गया। जहां बैंड-बाजे, मधुर गीतों की सुन्दर धुनों पर नव दम्पत्तियों, विशेषकर चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा बड़ी पुत्रवधु श्रीमती सोनम चोपड़ा व सगे-संबंधियों का उत्साह देखते ही बनता था। यह दुनिया में पहली बार अनोखा, ऐतिहासिक सुनहरी अवसर था जहां बड़ी संख्या में देशभर से बुजुर्ग एकत्रित होकर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि खुशी हो या गम मैं अपने मन की भावनाएं हमेशा आप सभी के साथ शेयर करती हूं। आगामी 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 2023 पर हम 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान हमारे बहुत से साथी बिछुड़ गए (छूट गए) पर शो मस्ट गो ऑन अर्थात वरिष्ठ नागरिकों का यह कारवां निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहां देशभर से वरिष्ठïजन, ब्रांच हैड आये हैं उनका हार्दिक अभिनन्दन है। हमें परमात्मा से जीवन के अनमोल पल मिले हैं कि हमेशा ऊंची सोच रखें हम किसी से कम नहीं। हमारे प्रिय अश्विनी जी की यही सीख थी कि आओ चले, उनके संग जिन्होंने हमें चलना सिखाया। हमने दुबई, सिंगापुर विदेशों में टूर ले जाकर अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाई। ओल्ड ऐज होम बुजुर्गों को रोटी व आश्रय दे सकते हैं पर मनमौजी खुशियां नहीं दे सकते। केसरी क्लब वरिष्ठजनों को अपने ही घरों में स्वाभिमान पूर्वक रहते हुए सभी प्रकार की खुशियां देने में मददगार है। इसीलिए केसरी क्लब में आकर सदस्य पहले से ज्यादा स्मार्ट व जागरूक बन गए हैं। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन ने पंजाबी बाग क्लब के प्रमुख अधिकारियों में सतीश जिन्दल, गुरेन्द्र पाल सिंह राजू, कोषाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, सिटी पार्क होटल के प्रमुख विजय अग्रवाल, मलिक म्यूजिकल ग्रुप के संजय मलिक का सार्वजनिक अभिनंदन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉडल टाऊन शाखा की सामूहिक गणेश वन्दना से हुई। पंजाबी बाग शाखा अध्यक्ष किरण मदान के निर्देशन में सालसा डांस का खूबसूरत व शानदार आयोजन देखते ही बनता था। इस अवसर पर अनूठा रैम्पवॉक, भंगड़े, गिद्दा,गीत-संगीत, शेरो-शायरी के भी मनोरंजक कार्यक्रम हुए। जिसमें केसरी क्लब की शाखाओं के ब्रांचहैड व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‘
बुजुर्गों का आशीर्वाद समारोह दुनिया में पहली बार हुआ
Summary :
वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब वरिष्ठजनों को हर समय नई खुशियां, नव प्रेरणा तथा सुरुचिपूर्ण कार्यों से विशेष ऊर्जा का संचार करता है


Download Android App
Download iOS App



