Celeb Reaction on Sonam Wangchuk Hunger Strike: Sonam Wangchuk के आंदोलन को मिला बॉलीवुड का साथ; प्रकाश राज और ज़ीनत अमान ने खुलकर किया सपोर्ट, इंटरनेट पर मचा तहलका!

Summary :

लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा जगत का भी बड़ा साथ मिल गया है। परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों (NEET पेपर लीक विवाद) को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले चल रहे आंदोलन में शामिल सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

मशहूर इंजीनियर, एक्टिविस्ट और इनोवेटर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को अब समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी आगे आई हैं। कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए सोनम वांगचुक और लद्दाख के अधिकारों के लिए चल रहे इस प्रदर्शन (Protest) के प्रति अपना एकजुटता संदेश साझा किया है, वहीं कई अन्य कलाकारों ने भी उनके इस नेक मकसद की खुलकर वकालत की है।

Zeenat Aman

Zeenat Aman
Zeenat Aman( Source: Social Media)

अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर बताया कि उनका ध्यान इस समय देश की राजधानी पर है, जहाँ सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। ज़ीनत ने भारत सरकार से अपील की है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द बातचीत शुरू करें, क्योंकि यह मुद्दा पूरे देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

Omi Vaidya

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Omi Vaidya (@omivaidya_official)

‘3 इडियट्स’ के ‘साइलेंसर’ यानी ओमी वैद्य इन दिनों जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर काफी भावुक नज़र आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह नहीं चाहते कि असल ज़िंदगी के ‘फुंसुक वांगडू’ (सोनम वांगचुक, जिन पर यह फ़िल्म बनी है) को कुछ भी हो। वीडियो में उनकी चिंता साफ़ देखी जा सकती है जहाँ उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू की मौत हो।”

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap
Anurag Kashyap( Source: Social Media)

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए कश्यप ने कहा, “एक दौर था जब भूख हड़ताल की अपनी एक अहमियत होती थी। आज तंत्र का लोगों की जिंदगियों के प्रति इस कदर बेपरवाह हो जाना वाकई बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा कदम उठाने के लिए बहुत हिम्मत और दूसरों के दर्द को समझने की संवेदनशीलता चाहिए, जो वांगचुक में है। अनुराग ने खुद को उनके जितना साहसी न बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी उनकी लापरवाही को साफ बयां करती है। उन्होंने खुद को सोनम वांगचुक के साथ मजबूती से खड़ा बताया।

Swara Bhasker

Swara Bhasker
Swara Bhasker( Source: Social Media)

स्वरा भास्कर ने जंतर-मंतर पहुंचकर अनशन के 17वें दिन सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों के भविष्य के लिए उनके संघर्षकी सराहना की है। स्वरा भास्कर ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, काश, राजनीति और पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ी इंसानियत भी सीख ली होती, तो छात्रों और प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ती।

Prakash Raj

Prakash Raj
Prakash Raj( Source: Social Media)
अभिनेता प्रकाश राज हाल ही में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की और केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।