Khatron Ke Khiladi 15 Update: “मेरा मजाक न बन जाए…” खतरों के खिलाड़ी में हर्ष गुजराल को सताया यह अनोखा डर

Summary :

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में अपने कॉमेडी के तड़के से लोगो को हंसाने वाले फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) ने शो में अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया है। हर्ष का कहना है कि उन्हें पानी या ऊंचाई से ज्यादा इस बात का डर सता रहा था कि कहीं टीवी पर उनका स्टंट एक मजाक बनकर न रह जाए। जानिए केप टाउन में स्टंट करते हुए किस बात का दबाव लगातार हर्ष पर बना हुआ था।

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) में अपने डर का सामना करते दिखाई दे रहे हैं। स्टेज पर माइक थामकर हजारों लोगों को हंसाने वाले हर्ष अब साउथ अफ्रीका के केप टाउन में आग, पानी और ऊंचाई से पंगा ले रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान हर्ष ने दिल खोलकर बात की और बताया कि शो में उन्हें किस बात का सबसे बड़ा खौफ था।

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर लिया खतरों से पंगा

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15 Update( Source: Social Media)

हर्ष गुजराल ने बताया कि स्टैंड-अप कॉमेडी उनका कम्फर्ट जोन रहा है। सालों से वो स्टेज पर आकर लोगों का एंटरटेन करते आए हैं, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक ऐसा मंच है जहाँ आपकी बातों या पर्सनैलिटी का जादू नहीं चलता। यहाँ सिर्फ और सिर्फ आपकी परफॉरमेंस मायने रखती है।

कानपुर से ताल्लुक रखने वाले हर्ष ने अपने खास अंदाज़ में कहा कि K से कानपुर, K से कांड और अब K से खतरों के खिलाड़ी। वो जिंदगी में कुछ ऐसा नया एक्सपीरियंस करना चाहते थे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था, इसलिए उन्होंने इस रियलिटी शो के लिए तुरंत हाँ कह दी।

‘ऊंचाई और पानी तो ठीक है, लेकिन फेल होने का डर सबसे बड़ा’

Harsh Gujral Biggest Fear KKK15
Harsh Gujral Biggest Fear KKK15 ( Source: Social Media)

जब हर्ष से उनके असली डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। हर्ष ने बताया कि आम तौर पर लोगों को लगता है कि वो केप टाउन जाकर अपने डर पर जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन सच तो यह है कि वो वहां से और ज्यादा डरकर लौटे हैं।

गहरे पानी और ऊंचाई से उन्हें हमेशा घबराहट होती थी, लेकिन उनका सबसे बड़ा डर यह था कि कहीं वे लोगों के सामने नाकाम न हो जाएँ। हर्ष ने कहा कि लोग उन्हें हमेशा हंसाते हुए देखने के आदी हैं, ऐसे में वो बिल्कुल नहीं चाहते थे कि टीवी पर उनका स्टंट कोई मजाक बनकर रह जाए। इसी बात का मानसिक दबाव उन पर हर वक्त बना रहता था।

वैक्स टास्क में दिखाया दम, माहौल को रखा हल्का

Harsh Gujral Stunt Fear
Harsh Gujral Stunt Fear ( Source: Social Media)

तमाम दबाव और डर के बावजूद हर्ष ने शो में बेहतरीन परफॉर्म किया है। हाल ही में उन्होंने पिघले हुए मोम (पिघले वैक्स) वाले मुश्किल एलिमिनेशन टास्क में जीत हासिल कर खुद को साबित कर दिया। स्टंट करने के साथ-साथ हर्ष शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से बाकी कंटेस्टेंट्स और रोहित शेट्टी का मूड हल्का रखने में भी पीछे नहीं रहते। हर्ष को उम्मीद है कि लोग उनके इस नए और निडर रूप को भी उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने उनके कॉमेडी शो को दिया है।

Read More: The Traitors 2 Promo: Tom Cruise को हुआ बॉलीवुड की ‘मर्डर गर्ल’ पर क्रश? Reality Show में..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।