बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा अपनी बातों और खास अंदाज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद मल्लिका की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन इस बार मल्लिका ने जो बात कही है, उसने पूरे बी-टाउन से लेकर हॉलीवुड तक हलचल मचा दी है। मल्लिका शेरावत का दावा है कि हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो और ‘मिशन इम्पॉसिबल‘ स्टार टॉम क्रूज को उन पर क्रश है, जी हां, इस बात का खुलासा उन्होंने एक आने वाले रियलिटी शो के सेट पर किया है।
‘द ट्रेटर्स 2’ के सेट पर हुआ बड़ा खुलासा: “सबको मेरे ऊपर ही क्रश होता है”
Tom Cruise having a crush on Mallika Shera…What? 😭
by
u/Pure_Taste7048 in
TheTraitorsIndia
खबरों के मुताबिक, मल्लिका शेरावत जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो के फेमस रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर आने वाली हैं। इस शो को बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान जब कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) ने मल्लिका से मजाक-मजाक में पूछा कि “क्या आपको कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर सब लोग आप पर ही मरते हैं?“, तो मल्लिका ने अपने ही बिंदास अंदाज में जवाब दिया। मल्लिका ने हंसते हुए कहा, “नहीं बाबा, मुझे किसी पर क्रश नहीं होता, बल्कि सबको मेरे ऊपर ही क्रश होता है। आजकल तो टॉम क्रूज को भी मेरे ऊपर क्रश आया हुआ है, मैं बिल्कुल सच कह रही हूं।”
“फोन होता तो वीडियो दिखा देती”: टॉम क्रूज संग पार्टी का किया दावा

“मल्लिका यहीं नहीं रुकीं, उनकी आगे की बात सुनकर वहां मौजूद लोग और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए। मल्लिका ने दावा किया कि उनके पास टॉम क्रूज के भेजे हुए कई खास वीडियोज मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “अगर इस वक्त मेरे पास मेरा फोन होता, तो मैं तुम सबको उनके वो वीडियोज जरूर दिखाती।” जब साथ वाले बाकी खिलाड़ियों ने उनसे पूछा कि ये किस तरह के वीडियो हैं, तो मल्लिका ने बताया कि वे दोनों अक्सर साथ में पार्टियां किया करते थे और ये वीडियोज उसी दौर की यादें हैं। मल्लिका ने टॉम क्रूज की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद ‘फैबुलस‘ और शानदार इंसान बताया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल: फैंस बोले- “उर्वशी रौतेला पार्ट 2”

मल्लिका शेरावत का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। यूजर्स इस बयान पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मल्लिका की हॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान रही है, इसलिए यह बात सच भी हो सकती है। वहीं, कुछ ट्रोलर्स मल्लिका का मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि “लगता है मल्लिका को उर्वशी रौतेला वाला फीवर चढ़ गया है, कुछ भी फेंक रही हैं।” हालांकि, मल्लिका के फैंस उनके इस कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 13 अगस्त से शुरू हो रहे ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका अपने और कौन-कौन से राज खोलती हैं।|
Read More: Mirzapur Movie Trailer X Review: कालीन भैया की धमाकेदार वापसी, Mirzapur: The Movie..



Download Android App
Download iOS App




