Mirzapur Movie Trailer X Review: कालीन भैया की धमाकेदार वापसी, Mirzapur: The Movie का ट्रेलर आउट- जानें कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Summary :

मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बड़े पर्दे पर कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की खूनी जंग फिर से लौटने वाली है। फिल्म में रवि किशन और जितेंद्र कुमार का नया अंदाज देखने को मिलेगा। जानिए ट्रेलर में क्या खास है और यह फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

अगर आप भी ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दीवाने हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जिस खूनी खेल और भौकाल ने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाया था, अब वही सब बड़े पर्दे पर तबाही मचाने आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

कालीन भैया का वही पुराना रुतबा, लेकिन मुन्ना भैया की वापसी ने चौंकाया

Mirzapur Movie Trailer X Review
Mirzapur Movie Trailer X Review ( Source: Social Media)

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी यानी हम सबके प्यारे ‘कालीन भैया’ के एक भारी-भरकम डायलॉग से होती है। वो कहते नजर आते हैं, “गद्दी न तो विरासत से मिलती है और न ही सियासत से… मिलती है तो सिर्फ बाहुबल से!” कालीन भैया का वही शांत लेकिन खतरनाक अंदाज दिल जीत लेता है।

लेकिन इस पूरे ट्रेलर में सबसे बड़ा सरप्राइज रहे मुन्ना भैया (दिव्येंदु)। मुन्ना भैया की अचानक एंट्री ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। इसके साथ ही गुड्डू पंडित (अली फजल) भी अपने पूरे रौब में दिख रहे हैं। पूर्वांचल की गद्दी को पाने के लिए इन तीनों के बीच की पुरानी दुश्मनी अब बड़े पर्दे पर और भी खूनी और खतरनाक मोड़ लेने वाली है।

रवि किशन का खूंखार अंदाज और ‘सचिव जी’ का नया अवतार

इस फिल्म को खास बनाते हैं इसमें नजर आने वाले नए और दमदार कलाकार। भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार रवि किशन इस फिल्म में ‘बब्बन बबुआ’ के रोल में दिख रहे हैं। उनका खूंखार लुक और एक्शन सीन ट्रेलर की जान हैं। वो कालीन भैया और गुड्डू पंडित के खेल को और उलझाते दिखेंगे।

इसके अलावा ‘पंचायत‘ सीरीज में सीधे-साधे सचिव जी का रोल निभाने वाले जितेंद्र कुमार भी इस खूनी जंग का हिस्सा बने हैं। उन्हें देखकर फैंस बेहद हैरान और एक्साइटेड हैं। रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी (गोलू) और कुलभूषण खरबंदा भी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर आते ही X पर फैंस की फीडबैक बाढ़ की तरह आने लगीं। ‘फिल्मी दीप’ नाम के यूजर ने लिखा कि इस बार भौकाल की ग्रैंड वापसी होने वाली है, वहीं ‘द विंग प्रॉम्प्ट रिव्यूज’ के मुताबिक बुकमायशो पर फिल्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक यूजर ने दावा किया कि फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी, हालांकि वही दूसरे यूजर का मानना था कि ट्रेलर में कुछ नया नहीं है और इसे सिर्फ कमाई के लिए बनाया गया है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीन्स इतने शानदार हैं कि थिएटर में सीटियां बजना तय माना जा रहा है।

ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि बड़े पर्दे का मजा मोबाइल स्क्रीन से दोगुना होने वाला है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Read More: Pawan Singh Jannat Zubair Dance Video: “जिससे प्यार किया वो मिला नहीं” ब्रेकअप का दर्द..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।