साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी चोट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके कंधे में सीरियस चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। एनटीआर के कंधे की सर्जरी 12 अगस्त यानी आज के दिन हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी।
Junior NTR Health Update: KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
#NTR to undergo right shoulder surgery tomorrow at KIMS Hospital, Hyderabad. A team of medical experts to perform this delicate surgery.
Wishing a speedy recovery @tarak9999 #Dragon #JrNTR pic.twitter.com/1XqCdL36hU
— Sandeep Athreya (@SandeepAatreya) August 11, 2026
जूनियर एनटीआर की टीम ने बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑफिशियल बयान जारी करते हुए उनकी सर्जरी की जानकारी दी थी। बयान के मुताबिक, कंधे की चोट की अच्छे से मेडिकल जांच के बाद सर्जरी का फैसला लिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जल्द और बेहतर रिकवरी के लिए काम कर रही है। टीम ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद एनटीआर की सेहत और रिकवरी को लेकर समय-समय पर जानकारी शेयर की जाएगी। साथ ही फैंस और वेलविशर्स के लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए ग्रैटीट्यूड भी जताया गया है।
6 से 8 हफ्ते आराम की सलाह

इससे पहले एनटीआर की टीम ने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए 6 से 8 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की मेडिकल टीम ने यह सलाह दी थी। एनटीआर के फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उनकी टीम ने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से अपील की है कि सर्जरी और रिकवरी के दौरान एक्टर के पर्सनल स्पेस का सम्मान करें।
‘ड्रैगन’ में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगे, जो 2027 में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, इसमें एनटीआर के साथ अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत और बिजू मेनन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।



Download Android App
Download iOS App




