KSBKBT 2 12 June Spoiler Alert: टीवी का सबसे पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। स्मृति ईरानी स्टारर इस शो में हर दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। रीसेंट एपिसोड्स ने तो जैसे सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है। कहानी में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है जहां घर की मान-मर्यादा और बेटों के हक की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में कौन से 3 बड़े महाट्विस्ट आपका एंटरटेन करने आ रहे हैं।
KSBKBT 2 12 June Spoiler Alert: गौतम को रोकने के लिए तुलसी ने चली बड़ी चाल, करण का हक छीनने पर भड़की नंदिनी

कहानी की शुरुआत होती है गौतम के गुस्से से। गौतम किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर जाने की जिद पर अड़ जाता है। उसे सूटकेस उठाए देख पूरी विरानी फैमिली परेशान हो जाती है। ऐसे में घर की बड़ी यानी तुलसी आगे आती है और गौतम को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला सुनाती है। तुलसी कहती है, “अगर तुम चाहते हो कि करण इस घर में हमारी कोई मदद न करे, तो वह बिल्कुल ऐसा नहीं करेगा। मैं करण से एक पैसा भी नहीं लूंगी, लेकिन तू इस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।”
तुलसी का यह पक्षपात वाला फैसला सुनकर नंदिनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। नंदिनी गुस्से में लाल-पीली हो जाती है और तुलसी पर सीधा वार करते हुए कहती है कि आप करण के साथ बहुत बड़ा भेदभाव कर रही हैं, आप उससे उसका हक छीन रही हैं। लेकिन तुलसी अपने फैसले पर अड़ी रहती है।
वह कहती है कि वह एक बेटे की खातिर अपने दूसरे बेटे को बेसहारा नहीं छोड़ सकती। तुलसी पूरे परिवार के सामने पूछती है कि क्या रियो को पावर ऑफ अटॉर्नी देने का उसका फैसला गलत था? जब सब लोग तुलसी की हां में हां मिलाते हैं, तो नंदिनी का दिल टूट जाता है। नंदिनी ताना मारते हुए कहती है, “मेरा मुंह बंद कराने का यह बहुत ही बढ़िया तरीका है।” यह कहकर नंदिनी वहां से चली जाती है, जिससे तुलसी काफी दुखी हो जाती है।
KSBKBT 2: मां-बेटे की जोड़ी ने मिलकर रचा सगाई का बड़ा प्लान

घर के इस रोज-रोज के ड्रामे और मां की परेशानी को देखकर पार्थ बहुत ज्यादा टूट चुका है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। ऐसे मुश्किल वक्त में वैष्णवी उसका सहारा बनती है। पार्थ अपनी दिल की बात वैष्णवी से कहता है कि उसकी मां (तुलसी) को घर में कोई समझ ही नहीं रहा है। तब वैष्णवी उसे बहुत ही प्यार से समझाती है। वह कहती है कि अक्सर लोग गुस्से में सच देखना बंद कर देते हैं। जैसे हमारे बीच गलतफहमियां हो गई थीं, वैसे ही बा और काकी के बीच भी हो गई हैं, जो जल्द ही दूर हो जाएंगी। वैष्णवी की बातें सुनकर पार्थ का तनाव चुटकियों में गायब हो जाता है।
वैष्णवी से मिलने के बाद पार्थ जब हंसते हुए घर लौटता है, तो उसे खुश देखकर नंदिनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। नंदिनी एक मां होने के नाते पार्थ को सलाह देती है कि अब उसे बिना देर किए वैष्णवी को शादी के लिए प्रपोज कर देना चाहिए। नंदिनी पहले इसके लिए एक बड़ी पार्टी रखने की बात कहती है, लेकिन पार्थ तड़क-भड़क से मना कर देता है। ऐसे में नंदिनी एक नया आइडिया निकालती है और कहती है कि क्यों न प्रपोजल और सगाई की रस्में एक ही दिन रख ली जाएं। घर में सगाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और नंदिनी एक आदर्श सास की तरह सारी रस्में निभाने के लिए आगे बढ़ती है।
KSBKBT Twist: ‘अंश’ से भी बड़ा हैवान बनने की राह पर रियो, पार्थ-वैष्णवी को अलग करने की खाई कसम

जहां एक तरफ घर में खुशियों का माहौल बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ विरानी परिवार को बर्बाद करने की एक खौफनाक साजिश रची जा रही है। घर की बहू नीयति बहुत उदास बैठी होती है, उसके चेहरे से मुस्कान गायब होती है। रियो उसे संभालने की कोशिश करता है। रियो को देखकर नीयति को उसके पुराने दिनों की याद आ जाती है। नीयति रियो से कहती है, “तेरी शक्ल और आदतें बिल्कुल तेरे डैड अंश जैसी हैं, वो भी बिल्कुल ऐसे ही दिखते थे।”
नीयति की बात सुनकर रियो के चेहरे पर एक डरावनी मुस्कान आ जाती है। रियो कहता है, “मैं अपने डैड अंश से भी ज्यादा खतरनाक और बड़ा हैवान बनूंगा। उन्होंने विरानी परिवार के साथ जो तबाही नहीं मचाई, वो सब मैं करके दिखाऊंगा।” उधर, घर में दामिनी और नंदिनी के बीच भी बहस छिड़ जाती है। दामिनी कहती है कि करण का घर में मदद न करना ही सही है क्योंकि गौतम चाहता है कि हमारा परिवार आत्मनिर्भर बने, हम किसी का एहसान नहीं चाहते।
इस पर नंदिनी भड़क जाती है और कहती है कि करण ने जो किया वो एक बेटे के नाते किया, इसमें एहसान कहां से आ गया? इसी खींचतान के बीच, पार्थ और वैष्णवी की सगाई की रस्में शुरू होती हैं, लेकिन बैकग्राउंड में रियो हाथ में अंगूठी लेकर कसम खाता है कि वह इन दोनों को कभी एक नहीं होने देगा और उन्हें हमेशा के लिए अलग कर देगा। अब देखना होगा कि रियो की इस हैवानियत से तुलसी अपने परिवार को कैसे बचा पाती है।


Download Android App
Download iOS App




