Playground Season 5: Tejasswi Prakash ने Farhana Bhatt की रील का उड़ाया मजाक, कहा- “हम तो ट्रॉफी लेकर घर आए हैं”

Summary :

तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट के बीच हाल ही में एक नया विवाद सामने आया है। फरहाना द्वारा अपनी रील के वायरल होने की बात कहने पर तेजस्वी प्रकाश ने उन पर ताना मारा। तेजस्वी ने साफ शब्दों में फरहाना को कहा कि जिस शो में वे ठीक से टिक भी नहीं पाईं, उसे वे और एल्विश यादव जीतकर आए हैं। दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस जमकर अपनी रिएक्शंस दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट की दुनिया में जब दो फेमस चेहरे आमने-सामने आते हैं, तो ड्रामा होना तय माना जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट के बीच देखने को मिला। दोनों के बीच हुई बातचीत अचानक एक  बहस में बदल गई, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

फरहाना का रील वाला दावा और तेजस्वी का करारा जवाब

Playground Season 5 Promo Update
Playground Season 5 Promo Update ( Source: Social Media)

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब फरहाना भट्ट अपनी रील्स के वायरल होने और लोगों के ध्यान खींचने की बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी रील सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस पर तेजस्वी प्रकाश खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने तुरंत फरहाना भट्ट पर ताना मार दिया।

तेजस्वी ने सीधे शब्दों में कहा, फरहाना, जिस शो में आप अपनी रील भी ठीक से कटवा के नहीं आई हैं, वो शो मैं और एल्विश जीतकर आए हैं। तेजस्वी का यह ताना इतना क्रिस्प था कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। तेजस्वी ने बहुत ही बिना किसी डर के अपनी बात कहने से फरहाना को याद दिलाया कि रियलिटी शो में टिकना और उसे जीतना कितना अलग काम है।

एल्विश यादव का जिक्र और बिग बॉस की यादें

Elvish Yadav Playground Season 5
Elvish Yadav Playground Season 5 ( Source: Social Media)

तेजस्वी का यह बयान केवल एक नॉर्मल कमेंट नहीं था, बल्कि इसमें उनकी और एल्विश यादव की जीत का गर्व साफ झलक रहा था। तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस 15’ की विनर रह चुकी हैं, जबकि एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2‘ जीतकर इतिहास रचा था।

जब तेजस्वी ने एल्विश का नाम लेते हुए अपनी जीत का जिक्र किया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर रील्स वायरल होना एक अलग बात है, लेकिन रियलिटी शो का विनर बनना असली पहचान होती है। तेजस्वी के इस कॉम्पिटिटिव अंदाज ने इस पूरे इंसिडेंट को और भी मसालेदार बना दिया।

सोशल मीडिया पर मचा घमासान, फैंस दो ग्रुप्स में बंटे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

जैसे ही यह क्लिप और बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स आने लगे। फरहाना भट्ट के फैंस अपनी पसंदीदा स्टार के सपोर्ट में उतर आए। कई यूजर्स ने लिखा कि “फरहाना ही असली ऑडियंस विनर हैं,” तो किसी ने लिखा “प्लेग्राउंड और बिग बॉस फरहाना का ही शो है।”

वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी के फैंस ने उनके इस एटीट्यूड की तारीफ की। तेजस्वी के सपोर्टर्स का कहना था कि तेजस्वी ने बिल्कुल सच कहा है और ट्रॉफी जीतने वाले का रुतबा अलग ही होता है। दोनों सेलिब्रिटीज के फैंस के बीच इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कमेंट आने लग गए है।

Read More: The Traitors 2: Munawar को बाहर करने वाले Fukra Insaan खुद हुए गेम से बाहर, मेकर्स का..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।