Anupama Parmeshwaran ने अपने पुराने रिश्ते का किया खुलासा, बताई टॉर्चर से लेकर 11 बच्चों तक की कहानी

Summary :

अनुपमा परमेश्वरन ने पॉडकास्ट में अपने पुराने करीब दो साल के रिश्ते को बेहद मुश्किल और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया। उन्होंने दावा किया कि एक्स पार्टनर उनके कपड़ों, करियर और निजी फैसलों में दखल देता था और शादी के लिए भी दबाव बनाता था। अनुपमा ने एक्स का नाम नहीं बताया, हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ध्रुव विक्रम से जोड़ रहे हैं।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई पर्सनल और चौंकाने वाले खुलासे किए। अनुपमा ने बताया कि करीब दो साल तक चला वह रिश्ता उनके लिए बेहद मुश्किल दौर था और उन्हें इस दौरान मेंटली दबाव का सामना भी करना पड़ा।

Anupama Parmeshwaran On Her Ex: रिश्ते में खुद को कंट्रोल होता महसूस करती थीं अनुपमा

Anupama Parmeshwaran Expose Her Ex
Anupama Parmeshwaran Expose Her Ex (Source: Google)

ध्यान वर्मा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनुपमा ने बताया कि वह एक ऐसे रिश्ते में थीं, जहां उन्हें एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट महिला होने के लिए भी शर्मिंदा किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनका पार्टनर उनकी जिंदगी के कई फैसलों को कंट्रोल करने की कोशिश करता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, यहां तक कि पीरियड्स के दौरान भी उन्हें शर्मिंदगी महसूस कराई जाती थी। जब वह अपने पार्टनर की किसी गलती की ओर इशारा करती थीं, तो उनकी बात को सीरियस से लेने के बजाय यह कह दिया जाता था कि शायद उन्हें PMS हो रहा है या उनके पीरियड्स आने वाले हैं।

कभी 11 बच्चों का सपना देखती थीं

Anupama Parameswaran Opens Up About Toxic Relationship
Anupama Parameswaran Opens Up About Toxic Relationship (Source: Google)

अनुपमा ने बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी और आने वाले कल को लेकर भी एक बेहद पर्सनल बात शेयर की। उन्होंने बताया कि एक समय वह 11 बच्चों की मां बनने का सपना देखा करती थीं। हालांकि, अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल चुका है। एक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी के मौजूदा पड़ाव पर वह बच्चे नहीं चाहतीं। पुराने रिश्ते में मिले एक्सपीरिएंस ने उनकी सोच और आने वाले कल को लेकर उनकी प्राइयोरिटीज़ पर काफी असर डाला है।

एक्स पार्टनर को बताया था नार्सिसिस्टिक

They See Me shrink": Anupama Parameswaran On Her Struggle With Narcissistic Abuse
अनुपमा ने अपने एक्स पार्टनर के बिहेवियर को लेकर भी कई बातें बताईं। उन्होंने उसे नार्सिसिस्टिक बताते हुए कहा कि समय के साथ वह उनकी जिंदगी के छोटे-बड़े फैसलों में दखल देने लगा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके कपड़ों से लेकर करियर तक में पार्टनर अपनी पसंद थोपने की कोशिश करता था। उन्होंने यह भी बताया कि इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म ‘ड्रैगन’ का प्रमोशन तक नहीं किया था।

शादी और सगाई के लिए बनाया गया दबाव

Anupama Parameswaran On Her Past Relationship
Anupama Parameswaran On Her Past Relationship (Source: Google)

अनुपमा ने यह भी खुलासा किया कि उनके एक्स पार्टनर ने एक समय उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा उन पर शादी और सगाई करने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने एक्स लवर का नाम ऑफिशियल रूप से नहीं लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके पुराने रिश्ते को एक्टर ध्रुव विक्रम से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन अनुपमा ने अपने बयान में किसी इंसान का नाम नहीं लिया है। इसलिए इस बारे में किसी को लेकर किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: बेटी की विदाई पर फूट-फूटकर रोया ये एक्टर, हाथ को सीने से लगाकर जाहिर कर दिए जज़्बात

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।