टॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्म मेकर बैंडला गणेश की बेटी जननी बैंडला ने 16 अगस्त को सूर्या तेजा चिलुकुरी के साथ शादी रचा ली है। तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ राजनीति जगत की भी कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद अब जननी की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैंडला गणेश बेटी को विदा करते समय बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं।
Janani Bandla & Surya Teja Chilukuri Wedding: बेटी को विदा करते समय छलके आंसू
View this post on Instagram
जननी की विदाई के दौरान बैंडला गणेश खुद के इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए। न्यूली वेड जोड़े को कार तक छोड़ने पहुंचे बैंडला गणेश ने बेटी का हाथ थाम लिया और उसे अपने सीने से लगा लिया। इस दौरान वह काफी देर तक रोते रहे। पिता को इस तरह इमोशनल देखकर जननी भी उन्हें संभालती नजर आईं। उन्होंने बैंडला गणेश के आंसू पोंछे और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। बाप-बेटी का ये इमोशनल पल अब कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने जताया प्यार
जननी की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे सिर्फ दो शब्दों में ‘पिता का प्यार’ बताया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वो इमोशनल पल है, जो अपनी बेटी को प्यार से पालने वाले हर माता-पिता की जिंदगी में आता है।
शादी में बेहद खूबसूरत दिखे जननी और सूर्या

आपको बता दें कि शादी के इस खास मौके पर जननी बैंडला पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सोने की खूबसूरत ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं, सूर्या तेजा चिलुकुरी ने हल्के गुलाबी रंग की धोती और कुर्ता पहना था। ऐसे में दोनों की तस्वीरें और शादी का लुक भी कई लोगों को काफी पसंद आया है।
शादी में जुटीं फिल्म और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां

जननी और सूर्या की शादी में साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी शामिल हुए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी न्यूलीवेड जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा नागा चैतन्य, शोभिता धूलिपाला, नागार्जुन और चिरंजीवी समेत कई मशहूर फिल्मी हस्तियां भी शादी के फंक्शन में नजर आईं। वहीं पवन कल्याण की पत्नी भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। शादी के ग्रेंडयोर के बीच सबसे ज्यादा चर्चा अब बेटी की विदाई के दौरान बैंडला गणेश के इमोशनल होने वाले वीडियो की हो रही है।
Read More: ‘Toxic’ के इंटीमेट सीन्स पर यश का बड़ा खुलासा, जानें सुपरस्टार की पत्नी का कैसा था रिएक्शन?



Download Android App
Download iOS App





