Fauzi Release Date Out: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए आज का दिन किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। अपनी आगामी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार एक्टर की मच-अवेटीड फिल्म ‘फौजी’ (Fauji) का फर्स्ट लुक आखिरकार आउट हो चुका है। मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए न सिर्फ प्रभास का धांसू अवतार शेयर किया है, बल्कि फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।
आइए जानते हैं कि प्रभास की यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और कैसा है इसका फर्स्ट लुक।
रोंगटे खड़े कर देने वाला है Fauzi’ का फर्स्ट लुक
View this post on Instagram
‘फौजी’ के मेकर्स ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा का जो पहला पोस्टर जारी किया है, वह बेहद दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पोस्टर में फिल्म की एक बेहद इंटेंस और खतरनाक दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। प्रभास बारिश से भीगे युद्ध के मैदान के ठीक बीचों-बीच अकेले बैठे नजर आ रहे हैं।
उनके चारों तरफ गिरे हुए सैनिक, मलबा और विनाश साफ देखा जा सकता है। खून, कीचड़ और लड़ाई के जख्मों से लथपथ प्रभास बेहद थके हुए लेकिन मजबूत इरादे वाले लग रहे हैं। साधारण सफेद धोती जैसे लिबास में नजर आ रहे एक्टर ने एक हाथ में बंदूक थाम रखी है।
इस खूंखार और सीरियस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है और फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा “फौजी” गदर

फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने लिखा: “3 दिसंबर, 2026 को फौजी का सफर शुरू होगा। आइए, एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखेगी, बल्कि उन सभी के दिलों में भी बसी रहेगी जो हिम्मत, सम्मान और आजादी में विश्वास रखते हैं।”
शानदार है ‘फौजी’ की स्टार कास्ट

इस फिल्म के जरिए इंटरनेट सेंसेशन ईमानवी (Imanvi) प्रभास के अपोजिट बड़े पर्दे पर अपना धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का प्रोडक्शन इस वक्त काफी तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रभास शूटिंग के अगले शेड्यूल का हिस्सा बनेंगे, जिसके बाद टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में जुट जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




