TMC की राजयसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, BJP नेता भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

Summary :

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के तुरंत बाद उन्हें भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर पर देखा गया, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। अभिनेत्री और TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी से पद छोड़ने वाली वह चौथी सांसद है , इससे पहले 3 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं।

BJP में शामिल हो सकती है कोयल मल्लिक?

इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक को भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर पर देखा गया था। इससे अटकलें लगाई जा रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

TMC koel mallick resignation
TMC Koel Mallick Resignation (Image- Social Media)

क्योंकि इससे पहले सुखेन्दु शेखर, सुष्मिता और प्रकाश चिक बराइक जैसे नेताओं ने TMC के प्रति नाराजगी जाहिर कर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली। इसलिए माना जा रहा है कि कोयल भी उन्हीं की राह पर चल सकती है।

अप्रैल में ली थी राज्यसभा सदस्य पद की शपथ

सिनेमा के साथ ही कोयल मलिक ने राजनीति में भी कदम रखा। कोयल मालिक ने 6 अप्रैल को 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने 16 जुलाई 2026 को 101 दिन बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

टॉलीवुड की ‘टॉली-क्वीन’

कोयल मलिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की बेहद चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें टॉलीवुड की ‘टॉली-क्वीन’ भी कहा जाता है। पिछले दो दशकों से वह बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं।

कोयल ने 2003 में टॉलीवुड इंडस्ट्री में ली, उनकी पहली फिल्म ‘नेटर गुरु’ थी। इसके बाद से वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री बन गई।

फिलहाल कोयल मल्लिक के इस फैसले ने TMC की राजनीति और पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। TMC के राजयसभा में अब तक 13 सदस्य थे, लेकिन अब 4 ने इस्तीफा दे दिया है। अब सांसदों की संख्या 9 रह गई है।

Also Read: राज्यसभा उपचुनाव से पहले TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल, सुष्मिता देब बोलीं- ‘दीदी के राज में भ्रष्टाचार’

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।