Bigg Boss 20 Drama Twist: Qazi पर फूटा Rhiti Tiwari का गुस्सा, बोलीं- ‘तेरे बाप की नौकर हूं क्या? ‘टीम काजी’ Vs ‘टीम यंग’ डिस बैटल में भिड़े कंटेस्टेंट्स

Summary :

Bigg Boss 20 के घर में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच का विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सलमान खान द्वारा काजी के फेक मेडिकल प्रैंक का पर्दाफाश करने के बाद घर में घमासान मच गया। इसके बाद रीति और काजी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसमें रीति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उनका यह अंदाज दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शंस दिए हैं।

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों ड्रामे का लेवल एकदम हाई चल रहा है, शो में जब से सलमान खान ने एंट्री ली है और घरवालों की क्लास लगाई है, तब से माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच आग लगा दी। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है और क्यों सोशल मीडिया पर लोग इस लड़ाई को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं।

सलमान के खुलासे के बाद भड़का घर का माहौल

 

बात दरअसल ये है कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के उस प्रैंक की पोल खोल दी थी जिसमें उन्होंने तबियत खराब होने का झूठा नाटक किया था। सलमान ने खुद सीने में दर्द का प्रैंक करके काजी को आईना दिखाया था। जब घरवालों को पता चला कि काजी मजाक कर रहे थे और सब लोग उनकी फिक्र में परेशान हो रहे थे, तो बाकी कंटेस्टेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। इसी दौरान माहौल तब और ज्यादा स्ट्रेस्फुल्ल हो गया जब रीति तिवारी ने काजी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला।

‘डिस बैटल’ में उदिति सिंह भी आईं लपेटे में, चुभने वाली बातें ने बढ़ाई गर्मागर्मी

Bigg Boss 20 latest Episode
Bigg Boss 20 latest Episode ( Source: Social Media)

बिग बॉस के घर में जैसे ही कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए टास्क का ऐलान हुआ, वैसे ही माहौल बिगड़ गया। घरवालों को दो ग्रुप्स – टीम काजी और टीम यंग में बांटा गया था। इस टास्क का मेन मोटिव एक ‘डिस बैटल’ थी, जहां दोनों टीमों को रैप और गानों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना लगाना था।

इस मुकाबले के दौरान माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया। रीति तिवारी ने इस जंग में सिर्फ काजी पर ही नहीं, बल्कि उनकी करीबी दोस्त उदिति सिंह पर भी कुछ बेहद पर्सनल कमेंट्स पास किए। रीति के इन पर्सनल हमलों ने आग में घी डालने का काम किया, गानों के माहौल के बीच बात इतनी बढ़ गई कि ऋिति ने काज़ी को लेकर अपमानजनक बातें बोल दीं,

बात दरअसल ये है कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के उस प्रैंक की पोल खोल दी थी जिसमें उन्होंने तबियत खराब होने का झूठा नाटक किया था। सलमान ने खुद सीने में दर्द का प्रैंक करके काजी को आईना दिखाया था। जब घरवालों को पता चला कि काजी मजाक कर रहे थे और सब लोग उनकी फिक्र में परेशान हो रहे थे, तो बाकी कंटेस्टेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। इसी दौरान माहौल तब और ज्यादा स्ट्रेस्फुल्ल हो गया जब रीति तिवारी ने काजी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला।

आपको बता दें, गुस्से में आपा खोते हुए रीति तिवारी ने काजी तौकीर को ‘धोंगी बाबा‘ और ‘फ्रॉडस्टर‘ तक कह डाला था । जब काजी ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, तो बात इतनी बढ़ गई कि रीति का तेवर और ज्यादा सख्त हो गया। उन्होंने गुस्से में यहां तक कह दिया, “तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं, कौन है तू…?” हालांकि इतनी बातें सुनने के फिर भी काजी तौकीर ने पूरे मामले में गजब का सब्र दिखाया और शांत बने रहे। इस पूरी बहस की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Manoj Tiwari Latest Instagram Story: बेटी की हरकत पर सरेआम मांगी माफी

 

काजी और रीति की इस लड़ाई का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने रीति के इस गुस्से और तेवर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि बिना किसी खास बात के इतना ज्यादा एटीट्यूड दिखाना सही नहीं है।

इस पूरे विवाद के बीच जब मामला हद से ज्यादा बढ़ने लगा, तब भोजपुरी सुपरस्टार और रीति तिवारी के पिता मनोज तिवारी का एक ऐसा रिएक्शन सामने आया जिसने सबको सन्न कर दिया। मनोज तिवारी ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला नोट शेयर किया। “माफ करना, काजी” ,“मेरी बेटी ने तुम्हारे लिए जो शब्द इस्तेमाल किए, वे पूरी तरह से गलत थे”, “शायद मेरी परवरिश में ही कोई कमी रह गई होगी, “एक पिता के रूप में, मुझे सचमुच बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं इसके लिए गहराई से माफी मांगता हूँ।

आपको बता दें कि यह आधिकारिक (ऑफिशियल) नहीं है कि मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर ऐसा कहा है, यह केवल सुनने में आया है।

लोग काजी के संयम की तारीफ कर रहे हैं कि इतनी गालियां सुनने के बाद भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया। फैंस एक तरफ जहां मनोज तिवारी की इस ईमानदारी और बड़प्पन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रीति तिवारी को लेकर इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा और ज्यादा फूट पड़ा है।

अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या बोलते  हैं। आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान ‘weekend ka vaar’ में इस डिस बैटल और जेलसी के मुद्दे पर क्या कहते हैं।

Read More: Seher Hone Ko Hai 24th September 2026 Spoiler Alert: Mahid के सामने सच छिपाएगी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।