KSBKBT 2 03 September 2026 Spoiler Alert: Tulsi के हाथ लगा बड़ा सुराग, क्या बेनकाब होगी Tripti? जानें आने वाले एपिसोड का पूरा ड्रामा

Summary :

स्टार प्लस के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के हाथ एक बहुत बड़ा सबूत लग चुका है। पार्थ और तृप्ति के पुराने राज खोलने के लिए तुलसी अब एडवोकेट कौशल श्रीवास्तव तक पहुँचने वाली है। क्या तुलसी के हाथ लगेगा लोनावला का सच?

स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर से जबरदस्त ट्विस्ट आ चुका है। दर्शकों को बांधकर रखने वाले इस ड्रामे में अब नया मोड़ आने वाला है, जहाँ तुलसी किसी भी कीमत पर सच सामने लाने के लिए कमर कस चुकी है। अगर आप सोच रहे थे कि कहानी अब शांत हो जाएगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, आने वाले एपिसोड्स में तुलसी और तृप्ति के बीच एक बार फिर से आर-पार की जंग देखने को मिलने वाली है

डायरी के पन्नों से मिला वकील का नाम, तुलसी ने बनाया नया मास्टरप्लान

KSBKBT 2 03 September 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 03 September 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी में नया ड्रामा तब शुरू होता है जब तुलसी पार्थ से जुड़े सच को खंगालने में जुटी होती है। काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार तुलसी के हाथ एक डायरी लग जाती है। पन्ने पलटते-पलटते तुलसी की नज़र एक नाम पर टिक जाती है- ‘एडवोकेट कौशल श्रीवास्तव’।

वकील का नाम मिलते ही तुलसी का दिमाग तेजी से दौड़ने लगता है। उसे समझ आ जाता है कि यह वही वकील है जिससे पार्थ डील कर रहा था। तुलसी बिना कोई देर किए सीधे उस नंबर पर फोन मिला देती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह आता है कि वकील का शुरुआती पता लोनावला का होता है।

फोन कॉल से खुला मुंबई का पता, सच के और करीब पहुंची तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo ( Source: Social Media)

जब तुलसी वकील के लोनावला वाले दफ्तर के नंबर पर बात करती है, तो सामने से जवाब आता है कि कौशल श्रीवास्तव साहब अब मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं और लोनावला तो महीने में सिर्फ दो-तीन बार ही आते हैं।

तुलसी हार मानने वालों में से नहीं है, वह तुरंत कहती है कि वह खुद मुंबई में ही रहती है, इसलिए उसे मुंबई ऑफिस का पता दे दिया जाए। फोन पर सामने से वकील का वरली वाला एड्रेस मिल जाता है। एड्रेस मिलते ही तुलसी के चेहरे पर राहत की सांस आती है, क्योंकि अब उसके पास पार्थ और तृप्ति के छिपे हुए सच तक पहुँचने का सीधा रास्ता है।

लोनावला का गहरा राज और तृप्ति से कनेक्शन, क्या सामने आएगा पूरा सच?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Twist
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Twist ( Source: Social Media)

वरली का पता मिलते ही तुलसी सोच में पड़ जाती है। वह खुद से सवाल करती है कि अगर कौशल श्रीवास्तव का कनेक्शन तृप्ति से निकलता है, तो यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि उस वक्त तृप्ति लोनावला में ही मौजूद थी।

तुलसी को पूरा शक है कि पार्थ के साथ जो कुछ भी हुआ, उसमें तृप्ति का बड़ा हाथ हो सकता है। अब तुलसी का एक ही मकसद है- किसी भी तरह एडवोकेट कौशल श्रीवास्तव तक पहुँचना और सच उगलवाना। आने वाले एपिसोड्स में देखना वाकई दिलचस्प होगा कि जब तुलसी और तृप्ति आमने-सामने होंगी, तो कौन सा नया हंगामा खड़ा होगा।

Read More: Anupama 03 September 2026 Spoiler Alert: क्या Prem खत्म कर पाएगा Anupama से…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।