KSBKBT 2 07 October 2026 Spoiler Alert: छुपकर मुंबई पहुंचा Mihir, Tulsi ने Nandani को रोका और घर में मचा बड़ा बखेड़ा

Summary :

'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा अपने एक्सट्रीम लेवल पर है। मिहिर छुपकर मुंबई पहुंच चुका है, जहां वह अपनी पहचान और राज़ को मंदिरा से छुपाने की पूरी कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर, तुलसी ने नंदिनी को घर छोड़कर जाने से रोक दिया है और उसे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराया है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब सिड द्वारा समैरा को कमरे में बंद किए जाने की खबर सामने आती है, जिससे पूरा परिवार हैरान रह जाता जाता है।

टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के रीसेंट एपिसोड में इमोशंस और सस्पेंस का  ड्रामा देखने को मिला है। शो की कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां हर एक किरदार की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। आइए जानते हैं कि इस एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ और कैसे घर के हालात तेजी से बदल रहे हैं।

मिहिर का सीक्रेट मुंबई मिशन और मंदिरा से छुपाने की जुगत

KSBKBT 2 07 October 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 07 October 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी की शुरुआत होती है शोभदा और जयेश से, जो मिहिर के अतीत के राज़ को टटोलने में लगे हैं। वे मिहिर के बारे में सब कुछ जानने के लिए मिस्टर हेरी से मिलते हैं और उनसे 10 साल पहले गायब हुए मिहिर का सच बाहर लाने के लिए कहते हैं। मिस्टर हेरी भी उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं।

दूसरी तरफ, मिहिर मिस्टर और मिसेज लालवानी से कहकर कुछ दिनों के लिए मुंबई जाने की बात कहता है। लालवानी दंपती उसे भगवान राम की एक मूर्ति देकर मुंबई में उसकी मरम्मत करवाने के लिए कहते हैं। मिहिर चुपचाप मुंबई पहुँच जाता है और अनुपम को अपनी सुरक्षित लैंडिंग की खबर देता है। अनुपम उसे सलाह देता है कि वह वहां बहुत संभलकर रहे और अपनी पहचान छुपाकर रखें। हालांकि, असली डर इस बात का है कि कहीं मंदिरा को मिहिर के इस सीक्रेट ट्रिप की भनक न लग जाए।

नंदिनी को घर छोड़ने से रोकेंगी तुलसी, परिवार की बिखेरेंगी हिम्मत

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Written Update ( Source: Social Media) 
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Written Update ( Source: Social Media)

इधर शांति निकेतन (Shanti Niketan) में हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। घर के अंदर चल रही उथल-पुथल, सिड और समैरा की समस्याओं और करण के खुद से दूर होने के कारण नंदिनी खुद को इन सब चीजों का जिम्मेदार मानने लगती है। उसे लगता है कि उसका घर से चले जाना ही सबके लिए बेहतर होगा और वह जाने का फैसला कर लेती है।

लेकिन तभी तुलसी की नजर उस पर पड़ती है और वह नंदिनी पर भड़क जाती है। तुलसी उसे समझाती है कि मुश्किल समय में अपनी परेशानियों से भागना कोई समझदारी नहीं है। तुलसी साफ शब्दों में कहती है कि वह इस परिवार को बिखरने नहीं देगी और इस वक्त किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। तुलसी का यह मजबूत रूप परिवार को बांधे रखने की एक और कोशिश है।

सिड और समैरा के बीच बढ़ा तनाव, करण का फूटा भयंकर गुस्सा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 October Episode ( Source: Social Media) 
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 October Episode ( Source: Social Media)

एपिसोड के अंत में ड्रामा और ज्यादा गहरा जाता है। तुलसी को पता चलता है कि सिड ने समैरा को चोट पहुंचाई है और उसे एक कमरे में बंद कर दिया है। यह सुनते ही करण का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह तुरंत अपनी बेटी को बचाने के लिए जाने की जिद करता है।

तुलसी उसे समझाने की कोशिश करती है कि पहले पुलिस को फोन करना चाहिए और स्थिति के बारे में ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए, लेकिन करण गुस्से में है और किसी की सुनने को तैयार नहीं है। एपिसोड यहीं खत्म होता है जहां तुलसी करण को समझाती है कि उसे नंदिनी और पार्थ की तरह बिना सोचे-समझे कोई भी जल्दबाजी भरा कदम उठाने से बचना चाहिए।

Read More: Anupama 07 October 2026 Spoiler Alert: Digvijay के उड़े होश जब RV को सावी का जन्मदिन..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।