KSBKBT 2 13 August 2026 Spoiler Alert: Sid के प्यार में अंधी हुई Samaira को Tulsi ने दी चेतावनी, क्या घर में फिर मचेगा बवाल?

Summary :

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए प्रोमो में एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला है। ठाकुर जी से प्रार्थना करती तुलसी एक तरफ परिवार को जोड़ने की कोशिश कर रही है, तो वहीं समायरा सिड के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। लेकिन तुलसी की एक चेतावनी ने शो में सस्पेंस बढ़ा दिया है। जानिए आज के एपिसोड में समायरा की किस गलती पर मचने वाला है बवाल।

अगर आप भी टीवी सीरियल्स के पक्के वाले फैन हैं और हर दिन नए ड्रामे का इंतज़ार करते हैं, तो दिल थाम कर बैठ जाइए। आपके पसंदीदा शो में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है, जहाँ से हर पल सस्पेंस और भी गहरा होने वाला है। हाल ही में सामने आए 13 अगस्त 2026 के नए प्रोमो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

इस बार कहानी का पूरा फोकस हमारी चहेती तुलसी, प्यार में डूबी समायरा और सिड पर टिका हुआ है। क्या समायरा तुलसी की बात मान लेगी, या फिर अपनी ज़िद के कारण घर में कोई नई परेशानी खड़ी कर देगी? चलिए आपको बताते है की आज के एपिसोड में क्या हंगामा होने वाला है?

तुलसी की ठाकुर जी से आस और परिवार का इमोशनल ड्रामा

KSBKBT 2 13 August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 13 August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

वीडियो की शुरुआत में हम हमेशा की तरह अपनी समझदार तुलसी को देखते हैं। घर में कोई टेंशन चल रही है और तुलसी ठाकुर जी के सामने हाथ जोड़े खड़ी है। वो भगवान से प्रार्थना करते हुए कहती है, “ठाकुर जी प्लीज देखना, सब अच्छे से हो जाए बस… और समायरा भी खुश रहे।” ये बात दिखाती है कि तुलसी को समायरा की जिंदगी की बहुत फिक्र है। इसके तुरंत बाद घर में मेहमान आते हैं और तुलसी बहुत प्यार से उनकी खातिरदारी करती है।

सिड के लिए सारी हदें पार करने को तैयार है समायरा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo ( Source: Social Media)

अब आते हैं कहानी के सबसे बड़े ट्विस्ट पर। प्रोमो में समायरा पूरी तरह से सिड के प्यार में डूबी हुई नज़र आ रही है। वो बातों ही बातों में कहती है कि “मैं कुछ भी करके उन्हें मना लूंगी, सॉरी बोल दूंगी।” समायरा को पक्का यकीन है कि जब घरवाले उसे सिड के साथ खुश देखेंगे, तो पुरानी सारी गलतियां भूलकर उसे माफ कर देंगे।

समायरा का ये अंदाज़ बता रहा है कि वो सोच रही है कि बस एक ‘सॉरी’ बोलने से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। समायरा के इस भोलेपन और ज़िद ने टीवी देखने वाले लोगो की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्या रियल लाइफ या टीवी सीरियल में किसी को मनाना इतना आसान होता है?

‘ये गलत तरीका है बेटा…’ तुलसी की बड़ी चेतावनी ने बढ़ाया सस्पेंस

Tulsi and Samaira Drama
Tulsi and Samaira Drama ( Source : Social Media)

जहाँ एक तरफ समायरा हवा में उड़ रही है और अपने नए रिश्ते के सपने सजा रही है, वहीं घर की सबसे समझदार लेकिन घर की समझदार तुलसी को उसका यह तरीका बिल्कुल सही नहीं लगा। तुलसी बिल्कुल साफ और सख्त शब्दों में समायरा को टोकती है और चेतावनी देती है – “ये गलत है समायरा बेटा, गलत तरीका है।” बस, एक ही डायलॉग ने पूरे प्रोमो का सस्पेंस डबल कर दिया है।

आखिर समायरा ऐसा कौन सा शॉर्टकट अपनाने जा रही है जो तुलसी को खटक गया? क्या वो किसी की भावनाओं के साथ खेल रही है या फिर कोई ऐसा फैसला लेने वाली है जिससे परिवार की इज़्ज़त पर आंच आ सकती है? तुलसी कभी भी गलत का साथ नहीं देती, ये बात तो हम सब जानते हैं। अब देखना ये है कि क्या समायरा तुलसी की बात मानेगी या अपने प्यार के लिए अपनों से ही बगावत कर देगी।

Read More: Vasudha 13 August 2026 Spoiler Alert: Vasudha ने Dev से छिपाई इतनी बड़ी बात, सच सामने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।