KSBKBT 2 22nd August 2026 Spoiler Alert: समाइरा-सिड की सगाई में छलके करण के आंसू, अब मिहिर के गायब होने से वीरानी हाउस में आया नया भूचाल

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए एपिसोड में भारी ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां समाइरा और सिड की सगाई की खुशियों के बीच करण अपनी बेटी की विदाई के ख्याल से बेहद इमोशनल हो गए, वहीं दूसरी ओर अब शो में मिहिर के अचानक गायब होने से नया तूफान खड़ा हो गया है। तृप्ति ने सबके सामने तुलसी से पूछ लिया कि मिहिर आखिर कहाँ हैं, जिससे शांति निकेतन का माहौल एकदम स्ट्रेस्फुल्ल हो चुका है।

स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को एक साथ ढेर सारे इमोशंस देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां घर में शहनाइयां बज रही हैं और समाइरा-सिड की सगाई का जश्न चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपनों से दूर जाने का डर और मिहिर के गायब होने का राज पूरे परिवार को परेशान कर रहा है।

सगाई के मंडप में भावुक हुए करण, बेटी समाइरा को देखकर आंखों से छलके आंसू

KSBKBT 2 22nd August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 22nd August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

शांति निकेतन में इन दिनों खुशियों का माहौल है। समाइरा और सिड की सगाई की रस्में बड़ी ही धूमधाम के साथ शुरू हुईं। पूरा परिवार हंसते-गाते इस जश्न में शामिल हुआ। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा इमोशनल समाइरा के पापा करण दिखाई दिए। अपनी एकमात्र बेटी को दूल्हे के साथ अंगूठी बदलते देख करण का दिल भर आया। वह इतने इमोशनल हो गए कि उनसे वहां रुकना मुश्किल हो गया।

करण ने गौतम के पास जाकर कहा कि वो बाकी रस्में पूरी कर दे, क्योंकि अपनी आंखों के सामने बेटी को पराया होते देखना उनके बस की बात नहीं है। मां तुलसी ने करण का दर्द समझा और उन्हें संभालने की कोशिश की। इसके बाद तृप्ति और परिवार के बाकी सदस्यों ने माहौल को थोड़ा हल्का किया। रौनक और गरिमा ने अपनी बहन की सगाई में शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने सबका दिल जीत लिया।

नाच-गाने के बीच समाइरा ने पकड़ी पापा की घबराहट, करण ने बयां किया अपना दर्द

Samaira Sid Engagement Episode
Samaira Sid Engagement Episode ( Source: Social Media)

सगाई के दौरान जब पूरा परिवार डांस फ्लोर पर झूम रहा था, तब भी करण अपनी बेटी को एकटक देखे जा रहे थे। उनके दिमाग में यही चल रहा था कि जल्द ही उनकी लाडली उनसे दूर चली जाएगी। करण की आंखों में आंसू देखकर समाइरा तुरंत उनके पास पहुंची और पूछा कि क्या बात है।

तब करण ने अपनी बेटी को गले लगाया और कहा कि पिता को हमेशा कठोर बने रहना पड़ता है, पर इसका मतलब यह नहीं कि वो प्यार नहीं करते। उन्होंने कहा कि ये आंसू गम के नहीं, बल्कि अपनी बेटी की खुशी के हैं। पिता-बेटी के इस प्यारे से मोमेंट ने हर दर्शक की आंखें नम कर दीं। उधर, नकुल और वैष्णवी के बीच भी कुछ नोक-झोंक देखने को मिली, जिसे देखकर शोभा ने दोनों को खूब चिढ़ाया।

मिहिर के अचानक गायब होने से मचा तहलका, तृप्ति ने तुलसी पर दागे तीखे सवाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Twist
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Twist ( Source: Social Media)

आपको बता दें, आने वाले एपिसोड के प्रोमो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सगाई के जश्न के बीच तृप्ति अचानक करण और बाकी घरवालों के सामने आकर एक बड़ा धमाका करती है।

तृप्ति सीधे-सीधे मिहिर के बारे में पूछती है कि आखिर वो कहां गायब हैं? हद तो तब हो जाती है जब वो तुलसी पर ताना मारते हुए कहती है कि हद है, तुम्हें अपने ही पति का पता नहीं है, तृप्ति का कहना है कि अगर मिहिर लापता हैं, तो सबको मिलकर उन्हें ढूंढना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर किसी बड़ी मुसीबत में हैं या फिर यह तृप्ति की कोई नई साजिश है? इसका पता तो आने वाले एपिसोड्स में ही चलेगा।

Read More: Anupama 22nd August 2026 Spoiler Alert: क्या परितोष फिर देगा अनुपमा को धोखा? टीआरपी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।