KKK 15 की इस कंटेस्टेंट का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, लीड रोल के बदले खुद को ‘कंप्रोमाइज’ करने का मिला था ऑफर

Summary :

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया कि लीड रोल के लिए उनसे अप्रत्यक्ष रूप से ‘कंप्रोमाइज’ करने का संकेत दिया गया था। इस अनुभव के बाद शगुन ने कुछ समय तक लीड रोल के ऑडिशन देना बंद कर दिया और उनके मन में इंडस्ट्री को लेकर गलतफहमियां भी पैदा हुईं। बाद में उनकी दोस्त ने उनकी सोच को बदला और शगुन ने इस अनुभव को साझा कर इंडस्ट्री की ऐसी परिस्थितियों पर खुलकर बात की।

टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रही हैं। शो में उनकी क्यूटनेस और अंदाज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती एक्सपीरिएंस और कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में शगुन ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें लीड रोल पाने के बदले समझौता करने का इन्डायरेक्ट तौर पर सिग्नल दिया गया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस एक्सपीरिएंस ने उन्हें काफी अफेक्ट किया और उन्होंने कुछ समय के लिए लीड रोल के ऑडिशन देना तक बंद कर दिया था।

Shagun Sharma On Casting Couch: लीड रोल के लिए दे रही थीं ऑडिशन

Shagun Sharma On Casting Couch
Shagun Sharma On Casting Couch (Source: Google)

शगुन ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में काम शुरू किया था, तब उन्हें यहां मिलने वाली कमाई अच्छी लगती थी। लेकिन कुछ समय तक पैरेलल लीड किरदार निभाने के बाद उन्होंने मेन लीड के लिए कोशिश करने का फैसला किया।

इसी दौरान वह लगातार लीड रोल के लिए ऑडिशन दे रही थीं। लेकिन एक दिन उनके मैनेजर ने उन्हें एक चैनल से जुड़े इंसान के साथ मीटिंग के लिए बुलाया। जहां शगुन के मुताबिक, उस इंसान ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की और उनसे ऑडिशन देने के लिए कहा। उन्होंने खुशी-खुशी ऑडिशन दिया और फिर रिजल्ट का इंतजार करने लगीं।

‘लीड रोल पाना इतना आसान नहीं’

shagun sharma Wants Lead Role
shagun sharma Wants Lead Role (Source: Google)

इसके बाद जब शगुन ने ऑडिशन का रिजल्ट पूछा तो उन्हें बताया गया कि सेलेक्शन मुश्किल है। एक्ट्रेस ने फीडबैक मांगते हुए कहा कि उन्होंने कभी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है और वह अपनी कमियां सुधारना चाहती हैं। इसके बाद उस इंसान ने उन्हें बताया कि कई बार प्रोड्यूसर्स या चैनल्स के अपने पसंदीदा कलाकार होते हैं और ऐसे में लीड रोल हासिल करना आसान नहीं होता। शगुन के मुताबिक, इसके बाद उन्हें इशारों में कहा गया कि लीड रोल पाने के लिए ‘कंप्रोमाइज’ करना पड़ता है।

इस एक्सपीरिएंस का शगुन पर पड़ा असर

shagun sharma Worst Expierence
shagun sharma Worst Expierence (Source: Google)

शगुन ने बताया कि इस बातचीत के बाद उन्होंने लंबे समय तक लीड रोल के ऑडिशन नहीं दिए। यहां तक कि जब वह किसी शो में जाती थीं और लीड एक्ट्रेस को देखती थीं, तो उनके मन में यह गलत इमेजिनेशन बनने लगी थी कि शायद उन कलाकारों ने भी इसी तरह का कोई समझौता किया होगा। हालांकि, बाद में उनकी एक दोस्त ने उनकी इस गलतफहमी को दूर किया। शगुन ने अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए इंडस्ट्री में मौजूद ऐसे मामलों पर खुलकर बात की और बताया कि इस तरह की सिचुएशन किसी कलाकार के आत्मविश्वास और करियर पर गहरा असर डाल सकती हैं।

Read More: Yeh Fitoor Tera: सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ बन रही है, जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं: देबचंद्रिमा सिंघा रॉय

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।