इस Winter अपने लुक को बनाएं Stylish और Royal, ट्राई करें ये 5 Kashmiri Phirans Designs

Summary :

Kashmiri Phirans: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां, जो वेस्टर्न आउटफिट्स की बजाय इंडियन आउटफिट्स में क्लासी लुक के साथ सर्दी से बचना चाहती हैं, तो उनके लिए बाजार में आसानी से कश्मीरी फेरन वूलेन कुर्तियां मिल जाएंगी। इन आउटफिट्स को ट्राउज़र्स के साथ या जींस के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। कई बार सर्दियों में हमें समझ नहीं आता क्या पहना जाए, लेकिन ठंड के कई ऐसे आउटफिट्स हैं, जिनमें आप आराम से अपना स्टाइल फ्लांट कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है फिरन यानी कश्मीरी कुर्ता।…

Kashmiri Phirans: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां, जो वेस्टर्न आउटफिट्स की बजाय इंडियन आउटफिट्स में क्लासी लुक के साथ सर्दी से बचना चाहती हैं, तो उनके लिए बाजार में आसानी से कश्मीरी फेरन वूलेन कुर्तियां मिल जाएंगी। इन आउटफिट्स को ट्राउज़र्स के साथ या जींस के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।

कई बार सर्दियों में हमें समझ नहीं आता क्या पहना जाए, लेकिन ठंड के कई ऐसे आउटफिट्स हैं, जिनमें आप आराम से अपना स्टाइल फ्लांट कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है फिरन यानी कश्मीरी कुर्ता। यहां हम वूलन फिरन के कुछ बेस्ट ऑप्शंस लाए हैं, जो बॉडी को गर्म रखने के साथ ही स्टाइलिश लुक क्रिएट करने में आपकी मदद करेंगे।

Kashmiri Phirans: कश्मीरी फेरन वूलेन कुर्ती से बनाएं अपने लुक को स्टाइलिश

1. Kashmiri Phiran Woolen Full Kurta

 kashmir dressing style
kashmir dressing style (Source: social media)

इस कश्मीरी फेरन में आपको यूनिक कढ़ाई देखने को मिलेगी। जिसमें स्लीव्स पर भी हल्की धागे की कढ़ाई की गई है। इसे आप ब्लैक पैंट के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप हाई नेक टॉप और सिल्वर एयरिंग्स पहन सकती हैं, जो आपके लुक पर चार-चांद लगा देगा।

2. Embroidered Kashmiri Phiran

dress ideas for women
dress ideas for women (Source: social media)

बारीक कढ़ाई वाले ये कश्मीरी फेरन आपको यूनिक के साथ काफी ट्रेंडी लुक भी देंगे। इनकी कश्मीरी कढ़ाई और लूज पैटर्न आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देगा। इसे आप लेगिंग या लूज प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग के इयररिंग्स पहनना न भूलें। उनके बिना यह अधूरे हैं।

3. Short Kashmiri Phiran

Kashmiri Phirans
Kashmiri Phirans (Source: social media)

यह शॉर्ट फेरन आजकल कॉलेज और ऑफिस गोइंग महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं। यह पहनने में काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देता है। इसे आप वाइड लेग जींस या प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं। विंटर्स के लिए ये एकदम बेस्ट आउटफिट है।

4. Kashmiri Black Phiran Kurta Set

pheran dress idea
pheran dress idea (Source: social media)

इस कश्मीरी ब्लैक फेरन कुर्ते में आपको बारीक कलरफुल धागे की कढ़ाई देखने को मिलेगी। जिसे आप ब्लैक पैंट के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप कोई भी झुमके या सिल्वर ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। ये आपके लुक को और भी यूनिक और ट्रेंडी बनाएगा।

5. Trendy Kashmiri Pheran Kurti

woolen phiran
woolen phiran (Source: social media)

यह कश्मीरी फेरन के साथ आप वाइट या उसके मैचिंग का पैंट पहन सकती है, जो आपके लुक को और भी बेहतरीन बना देगा। अगर आप चाहे तो कुर्ते के साथ ब्लैक या वाइट हाई नेक टॉप भी पहन सकती हैं। जिससे आपको ठंड भी नहीं लगेगी और आप सबसे हटकर दिखेंगी। इसे आप बर्थडे पार्टी या किसी खास जगह पर पहन सकती हैं।

Also Read: Red Bodycon से लेकर Vintage Checks तक, Christmas Celebration के लिए 5 Best Outfit Ideas

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।